महाराष्ट्र: बुलढाणा में दो ट्रकों की भयानक टक्कर, मौके पर एक की मौत; दो गंभीर घायल

महाराष्ट्र: एक ट्रक ने दूसरे को मारी टक्कर, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल


बुलढाणा, 13 मार्च। महाराष्ट्र के बुलढाणा में खामगांव–अकोला रोड पर शुक्रवार को वरखेड के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

यह घटना उस समय हुई जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर नानदुरा की तरफ से अकोला की ओर जा रहा राजस्थान का एक ट्रक, जिसमें मार्बल लदा था, आगे चल रहे राजस्थान के ट्रक से टकरा गया। आगे वाली गाड़ी में बकरियों का लदान था। बताया गया कि मार्बल लदा ट्रक पीछे से टक्कर मारते हुए आगे वाले ट्रक के पीछे जा लगा, जिससे पूरी केबिन चिपक गई और हादसा इतना भयानक था कि एक कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के तुरंत बाद घायल लोगों को खामगांव जनरल अस्पताल ले जाया गया। केबिन में फंसे ट्रक ड्राइवर को बचा लिया गया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे भी तुरंत अस्पताल भेजा गया। हादसे में सामने वाले ट्रक में रखी कुछ बकरियां भी मारी गईं।

एसपी रामकृष्ण पवार ने बताया कि यह हादसा सीधे तौर पर ट्रक की लापरवाही के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि मार्बल से भरा ट्रक पीछे से टकरा गया, जिससे आगे वाली ट्रक में मौजूद लोग और जानवर गंभीर रूप से प्रभावित हुए। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मार्बल वाले ट्रक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की वजह सड़क पर तेज रफ्तार और ट्रक चालक की लापरवाही मानी जा रही है।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि घायलों को समय पर और सही इलाज मिले।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,084
Messages
16,121
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top