द हंड्रेड: सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर पर लुटाए 2.3 करोड़, बने भारतीय स्वामित्व वाली टीम के पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी

द हंड्रेड: सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर को 2.3 करोड़ रुपए में साइन किया


लंदन, 12 मार्च। सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार को मेंस हंड्रेड ऑक्शन में पाकिस्तानी लेग-स्पिनर अबरार अहमद को साइन किया है। सनराइजर्स ने इस खिलाड़ी पर 1,90,000 पाउंड (2.3 करोड़ रुपए) की बोली लगाई, जिससे वह टूर्नामेंट में किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी की ओर से साइन किए गए पहले पाकिस्तानी इंटरनेशनल खिलाड़ी बन गए।

पाकिस्तानी लेग-स्पिनर का बेस प्राइज 75,000 पाउंड (92.5 लाख रुपए) था। भारतीय मीडिया ग्रुप सन टीवी की मालिकाना हक वाली सनराइजर्स लीड्स ने लंच ब्रेक से ठीक पहले ऑक्शन में ट्रेंट रॉकेट्स के साथ बिडिंग कॉन्टेस्ट में जीत हासिल की।

सन टीवी ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से 49 प्रतिशत हिस्सेदारी और यॉर्कशायर से लगभग 100 मिलियन पाउंड में शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के नाम से जानी जाने वाली फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण किया।

यह ग्रुप सनराइजर्स हैदराबाद (आईपीएल) और सनराइजर्स ईस्टर्न केप (एसए20) टीमें भी चलाता है। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आईपीएल फ्रेंचाइजी की मालिकाना हक वाली टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली लगाने से बचेंगी, और गुरुवार की नीलामी के शुरुआती स्टेज में भी यही उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फ्रेंचाइजी ने अबरार को चुना।

साल 2009 के बाद से कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेला है। दुनिया भर में कई फ्रेंचाइजी टी20 लीग में इन्वेस्ट करने वाले आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिक आमतौर पर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को साइन करने से बचते रहे हैं।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पिछले महीने कहा था कि नीलामी में खिलाड़ियों का चयन केवल क्रिकेट प्रदर्शन, उपलब्धता और हर टीम की जरूरतों के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुरुआती 5 सीजन में पाकिस्तान के 9 खिलाड़ी खेल चुके हैं, हालांकि बुधवार को हुई महिला खिलाड़ियों की नीलामी में पाकिस्तान की किसी भी महिला क्रिकेटर को नहीं चुना गया।

अबरार गुरुवार सुबह नीलामी में बिकने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी थे। इससे पहले मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने 1,40,000 पाउंड (1.72 करोड़ रुपए) में खरीदा था, जबकि सैम अयूब, हारिस रऊफ और शादाब खान जैसे कई दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी अनसोल्ड रहे।

सनराइजर्स लीड्स ने नीलामी के शुरुआती चरण में रयान रिकेल्टन, जैक क्रॉली, मैट पॉट्स और डैन लॉरेंस को भी टीम में शामिल किया। टीम में पहले से ही ब्रायडन कार्स, मिचेल मार्श और नाथन एलिस मौजूद हैं। इस टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक कर रहे हैं, जबकि डेनियल विटोरी कोच की भूमिका संभाल रहे हैं। 'द हंड्रेड 2026' का नया सीजन 21 जुलाई से 16 अगस्त तक खेला जाएगा, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में 34-34 मैच आयोजित किए जाएंगे।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,890
Messages
15,927
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top