आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक ठोकने वाले 5 बल्लेबाज! विराट-रोहित का नाम सुन उड़ेंगे होश, देखें लिस्ट

आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज


नई दिल्ली, 12 मार्च। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगी। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। वहीं, रोहित शर्मा भी टूर्नामेंट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं।

विराट कोहली: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। कोहली ने इस लीग में खेले 267 मुकाबलों में 63 अर्धशतक लगाए हैं। विराट आईपीएल में 8 शतक भी लगा चुके हैं। एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम है। विराट ने 2016 में 152 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 973 रन बनाए थे।

डेविड वॉर्नर: आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर इस लीग में खेले 184 मुकाबलों में 62 अर्धशतक लगा चुके हैं। वॉर्नर ने आईपीएल में 4 शतक भी लगाए हैं। साल 2017 में वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया था।

शिखर धवन: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शिखर धवन तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। आईपीएल में कई टीमों का हिस्सा रह चुके धवन ने इस लीग में खेले 221 मुकाबलों में 51 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, धवन आईपीएल में दो शतक भी लगा चुके हैं।

रोहित शर्मा: आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। रोहित ने आईपीएल में खेले 272 मुकाबलों में अब तक कुल 49 अर्धशतक लगाए हैं। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान के पास फिफ्टी का अर्धशतक पूरा करने का सुनहरा मौका होगा।

केएल राहुल: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल इस लीग में 45 अर्धशतक लगा चुके हैं। पिछले सीजन राहुल ने 13 मुकाबलों में 149 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 539 रन बनाए थे। राहुल आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी हैं। राहुल ने इस लीग में अब तक कुल 5 शतक लगाए हैं।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,890
Messages
15,927
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top