पवन सिंह ने संजना सिंह को दिया धक्का, 'करब ना गुलामी' रिलीज से पहले वायरल क्लिप ने बढ़ाया सस्पेंस

पवन सिंह ने संजना सिंह को दिया धक्का, रिलीज से पहले 'करब ना गुलामी' गाने ने बढ़ाया सस्पेंस


मुंबई, 12 मार्च। भोजपुरी संगीत की दुनिया में सिंगर और एक्टर पवन सिंह का बोलबाला बना रहता है। अक्सर उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धूम मचा देते हैं। यही वजह है कि जब भी उनका कोई नया गाना आने वाला होता है तो फैंस के बीच पहले से ही उत्सुकता बढ़ जाती है। इन दिनों पवन सिंह का नया गाना 'करब ना गुलामी' खूब चर्चा में है और दर्शक इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर इस गाने की एक छोटी सी झलक साझा की, साथ ही गाने की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है।

पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर गाने की एक छोटी सी क्लिप पोस्ट की और बताया कि गाना 13 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। क्लिप में कुछ ऐसे पल नजर आए हैं, जो दर्शकों को कहानी को हल्का सा समझाते हैं। वीडियो की शुरुआत में पवन सिंह कार से घर पहुंचते हुए दिखाई देते हैं। घर आने के बाद वहां मौजूद संगीता उनसे फिल्म देखने जाने की इच्छा जाहिर करती हैं। हालांकि, पवन सिंह उस समय उनकी बात को नजरअंदाज कर देते हैं। यही बात संगीता को खल जाती है और वह उनसे नाराज हो जाती हैं। इसके बाद वीडियो में दोनों के बीच रुठने और मनाने का सिलसिला देखने को मिलता है।

पवन सिंह उन्हें मनाने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन जब संगीता नहीं मानतीं, तो वह हल्के गुस्से में उन्हें धक्का देते हुए भी दिखाई देते हैं। वीडियो में दोनों का डांस भी दिखाया गया है।

गाने में पवन सिंह और संजना सिंह की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। वीडियो में उनके एक्सप्रेशन, डांस मूव्स और रुठने-मनाने वाले पल गाने की कहानी को मजेदार अंदाज में पेश करते हैं।

गाने की बात करें तो इसे खुद पवन सिंह ने मशहूर भोजपुरी गायिका शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। पवन सिंह और शिल्पी राज की जोड़ी भोजपुरी संगीत जगत में काफी लोकप्रिय मानी जाती है। जब भी दोनों की आवाज किसी गाने में साथ आती है तो वह गाना अक्सर दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो जाता है। वहीं, इस गाने के बोल शुभम सिग्रीवाल ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत सरगम आकाश ने तैयार किया है। वहीं, कोरियोग्राफर सनी सोनकर ने डांस तैयार किया है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,860
Messages
15,897
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top