यूपीएससी ने जारी किया सीएमएस भर्ती का नोटिफिकेशन, 1358 पदों पर सुनहरा मौका, तुरंत करें आवेदन

यूपीएससी ने जारी किया सीएमएस 2026 नोटिफिकेशन, 1358 पदों पर होगी भर्ती, 31 मार्च तक फॉर्म भरने का मौका


नई दिल्ली, 12 मार्च। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यूपीएससी ने इस साल सीएमएस के कुल 1,358 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थानों में कंबाइंड मेडिकल सर्विस के रिक्त पद भरे जाएंगे।

यूपीएससी ने सीएमएस के जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें पहली कैटेगरी के जनरल ड्यूटी में मेडिकल ऑफिसर ग्रेड और मेडिकल ऑफिसर सब कैडर ऑफ सेंट्रल हेल्थ सर्विस के 864, दूसरी कैटेगरी के असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर के 450, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के 14 और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II के 30 पद शामिल हैं।

आयोग की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम तिथि को शाम 6 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर दें।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस कैंडिडेट्स के लिए 200 रुपए निर्धारित किए गए हैं। महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट/पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी वेतन मैट्रिक्स स्तर 10 के अनुसार 56,100 से 177,500 रुपए प्रति महीने होगी।

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 32 साल निर्धारित है, जिसकी गणना 1 अगस्त के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयोग की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 2 अगस्त को किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए एक्टिव आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,752
Messages
15,789
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top