लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव लाना विपक्ष का खेलः शशांक मणि त्रिपाठी

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव लाना विपक्ष का खेलः शशांक मणि त्रिपाठी


नई दिल्ली, 12 मार्च। भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह के भाषण, मिडिल ईस्ट में संघर्ष और एलपीजी सिलेंडर संकट पर सरकार का पक्ष रखते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष पर निराधार आरोप लगाया गया था, जो सदन में साबित हो गया।

विपक्ष द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के सवाल पर भाजपा सांसद शशांक मणि ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यह तो सभी को भली-भांति पता था कि यह इन लोगों का खेल है, जिसमें वे संवैधानिक पदों पर आपत्तियां उठाते हैं, जिनसे उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता। विपक्ष के लोग जनता के बीच जाते नहीं हैं। अगर जनता के बीच जाएं और उनकी बात सुनें, उनके पक्ष में कुछ कहें तो जनता इनके साथ चलेगी। जनता इनके साथ नहीं है, इसलिए पहले ईवीएम फिर चुनाव आयोग पर आरोप लगाए। यहां भी सफल नहीं हुए तो स्पीकर पर आरोप लगाकर अविश्वास प्रस्ताव ले आए जिसे हमने खारिज कर दिया है।"

एलपीजी सिलेंडर संकट पर सांसद ने कहा, "मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण तेल, क्रूड आयल और गैस आपूर्ति में थोड़ी बाधा आ रही है, लेकिन हमारे पास अभी पर्याप्त मात्रा में भंडार है। प्रधानमंत्री ने इस संकट से न घबराने की अपील की है। मुझे लगता है कि यह युद्ध जल्द समाप्त होने वाला है। पहले स्टेट होर्मुज में 150 से अधिक जहाज जाते थे, लेकिन अब 7-8 ही जा रहे हैं। जल्द ही तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।"

एक दिन पहले भी भाजपा सांसद शशांक मणि ने सदन की कार्यवाही पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि हाल ही में हुई चर्चा में सभी सांसदों को अपनी बात रखने का अवसर मिला। लोकतंत्र की असली भावना तभी दिखाई देती है, जब सदन सुचारू रूप से चलता है और सभी पक्ष अपनी राय रखते हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,734
Messages
15,771
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top