शो में गौरव गेरा व राकेश बेदी के साथ यादों में खोए अक्षय कुमार

शो में गौरव गेरा व राकेश बेदी के साथ यादों में खोए अक्षय कुमार


मुंबई, 12 मार्च। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के जरिए टीवी पर धमाल मचा रहे हैं। इस शो के आगामी एपिसोड में मजा तब और दोगुना हो जाएगा जब मशहूर कलाकार गौरव गेरा, राकेश बेदी और आयशा खान स्पेशल गेस्ट बनकर स्टेज पर अक्षय के साथ मस्ती करते दिखेंगे।

यह एपिसोड दर्शकों के लिए काफी इमोशनल और मनोरंजक होने वाला है। अक्षय का यह अंदाज और पुराने दोस्तों के साथ बातचीत लोगों को बहुत पसंद आएगी। शो तब और मजेदार होगा, जब गौरव और अक्षय पुरानी यादों में खोते दिखेंगे।

शो के एक खास पजल राउंड में गौरव गेरा एक सवाल का जवाब नहीं दे पाते हैं, जिसके बाद अक्षय कुमार ऑडियंस की तरफ रुख करते हैं और उनसे पूछते हैं, "आइए, कोई आज अपनी किस्मत आजमाए।"

तभी दर्शकों में बैठे एक शख्स ने तुरंत सही जवाब दे दिया - 'यश चोपड़ा'। यह सुनते ही अक्षय कुमार भावुक नजर आते हैं और यश चोपड़ा के सम्मान में कहते हैं कि यश चोपड़ा हमारे मनोरंजन जगत के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक थे।

इसके बाद अक्षय और गौरव पुरानी यादों में खोते दिखेंगे। दोनों उन फिल्मों की बातें करेंगे जिनमें उन्होंने साथ में काम किया था। बता दें कि दोनों ने साथ में 2011 में फिल्म 'चलो दिल्ली,' द शौकीन्स (2014) और 'छोटे मियां बड़े मियां' (2024) में नजर आए थे।

'चलो दिल्ली' कॉमेडी ड्रामा फिल्म में गौरव और अक्षय दोनों कैमियो रोल में नजर आए थे, जहां अक्षय ने विक्रम सिंह राणा का किरदार निभाया था तो गौरव गेरा ने गोपी नामक किरदार निभाया था।

अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म 'द शौकीन्स' में अक्षय कुमार और गौरव दोनों ही कैमियो रोल में नजर आए थे। अक्षय कुमार ने एक सनकी सुपरस्टार की विशेष भूमिका (कैमियो) निभाई थी और गौरव ने 'भानु' नामक किरदार निभाया था। फिल्म में गौरव एक डीलर के रूप में नजर आए थे।

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर 'छोटे मियां बड़े मियां' में अक्षय ने एक निडर और अनुभवी फौजी (बड़े मियां) के रूप में नजर आए थे, जो टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर देश को बचाने के मिशन पर निकलते हैं। वहीं, गौरव ने कबीर नामक किरदार अदा किया था।

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है। साथ ही, इसे सोनी लीव पर भी लाइव और बाद में देखा जा सकता है।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,722
Messages
15,759
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top