एएआई में अप्रेंटिस के 133 पदों पर बंपर भर्ती, करियर बनाने का आखिरी मौका! 22 मार्च से पहले करें अप्लाई

एएआई में नौकरी का अवसर: अप्रेंटिस के 133 पदों पर निकली वैकेंसी, 22 मार्च से पहले भरे फॉर्म


नई दिल्ली, 12 मार्च। देश के प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़कर शानदार करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने अप्रेंटिस के विभिन्न 133 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एएआई की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर दें।

एएआई ने अप्रेंटिस के जिन 133 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी के 22, डिप्लोमा के 64 और आईटीआई/ट्रेड के 47 पद शामिल हैं।

कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री, तकनीकी (डिप्लोमा) और ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई) की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ अभ्यर्थियों के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम 18 साल और अधिकतम आयु 26 साल निर्धारित की गई है। उम्र की गणना गणना 31 मार्च के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एएआई की ओर से जारी पदों के लिए तय समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य कैंडिडेट्स का चयन बिना लिखित परीक्षा सिर्फ शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को पद अनुसार 9,600 से 15,000 रुपए स्टाइपेंड के रूप में प्रति महीने दिए जाएंगे। वहीं, ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने की होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले खुद को एनएपीएस/एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर करें। इसके बाद एएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,711
Messages
15,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top