अजित पवार के विमान हादसे पर रोहित पवार का बड़ा बयान, 'न्याय की लड़ाई मेरा अधिकार, FIR नहीं हुई दर्ज'

'मैं उनका भतीजा हूं, न्याय के लिए लड़ना मेरा अधिकार,' अजित पवार विमान हादसे को लेकर बोले रोहित पवार


नई दिल्ली, 12 मार्च। एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने गुरुवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए और महाराष्ट्र के लोग 'अजित दादा' के लिए न्याय चाहते हैं।

रोहित पवार ने आईएएनएस से कहा, "मैं उनका भतीजा हूं, इसलिए यह मेरी जिम्मेदारी और अधिकार है कि मैं उनके लिए न्याय की लड़ाई लड़ूं। मैंने पार्टी के नेताओं के समर्थन, आशीर्वाद और ताकत के साथ यह संघर्ष जारी रखा हुआ है। महाराष्ट्र की जनता चाहती है कि अजित दादा को न्याय मिले।"

उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। रोहित पवार ने कहा, "इस देश में हर नागरिक को थाने में एफआईआर दर्ज कराने का अधिकार है। हालांकि जब हम यह अधिकार इस्तेमाल करने गए, तो हमारी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। साथ ही, महाराष्ट्र विधानसभा में भी लगातार इस मुद्दे को उठाने की कोशिश कर रहे हैं।"

रोहित पवार ने मामले की जांच को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से यह कहा जा रहा है कि केस सीबीआई को सौंप दिया गया है लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में मामला सीबीआई तक पहुंचा भी है या नहीं।

उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि यह मामला सीबीआई को दिया गया है, चाहे वह हादसा हो, राजनीतिक मामला हो या फिर कोई साजिश। अभी तक यह साफ नहीं है कि केस वास्तव में सीबीआई के पास गया भी है या नहीं।"

रोहित पवार ने इस दौरान कुछ और लोगों का नाम लेते हुए भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "जब वीके सिंह के बेटे और वीएसआर कंपनी के मालिक रोहित सिंह की शादी हुई थी, तब प्रफुल्ल पटेल व उनके सहयोगी वहां मौजूद थे। प्रफुल्ल पटेल को स्पष्ट करना चाहिए कि ये लोग कौन हैं और इस बारे में जनता को जानकारी देनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि जब कुछ बातों को छिपाया जाता है और उन पर खुलकर चर्चा नहीं होती, तो स्वाभाविक रूप से संदेह पैदा होता है।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,711
Messages
15,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top