वर्ल्ड किडनी डे पर मौबानी सोरकार की मार्मिक अपील: किडनी अनमोल, थोड़ी देखभाल से मिलेगा स्वस्थ और लंबा जीवन

वर्ल्ड किडनी डे पर मौबानी सोरकार ने की किडनी स्वास्थ्य पर बात, जागरुकता अभियान का बनीं हिस्सा


विजयवाड़ा, 12 मार्च। वर्ल्ड किडनी डे के अवसर पर, किडनी के स्वास्थ्य और निवारक देखभाल के महत्व को उजागर करने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर बंगाली सिनेमा की सफल अभिनेत्री मौबानी सोरकार भी पहुंचीं। उन्होंने सभी से किडनी हेल्थ के बारे में जागरूकता लाने की अपील की और बाकी शरीर के सभी अंगों की तरह किडनी का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।

अभिनेत्री मौबानी सोरकार ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “मैं अरुण किडनी सेंटर की एक पहल के तहत यहां आई हूं। यह पहल महत्वपूर्ण है क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाती है, जो एक महत्वपूर्ण अंग है जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। थोड़ी सी देखभाल और जागरूकता से हम अपनी किडनी की रक्षा कर सकते हैं और अपने समग्र स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, आज वर्ल्ड किडनी डे के मौके पर हम जागरूकता अभियान चला रहे हैं, जिससे लोगों के अंदर किडनी देखभाल के लिए जागरूकता आ सके। लोगों को ये समझना बहुत जरूरी है कि थोड़ी सी देखभाल से हम अपने शरीर के अंगों को नया जीवन दे सकते हैं और अपने स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं। इस मौके पर कई लोग यहां आए हैं और इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर अभियान को भव्य बना रहे हैं।

वर्ल्ड किडनी डे पर आयोजित अभियान में बच्चों से लेकर बड़ों तक को देखा गया। आयोजन में किडनी के देखभाल के तरीके बताए गए और शराब और नशे से संबंधित चीजों को दूर रहने की अपील की गई। शराब और नशे से संबंधित चीजें ही किडनी के स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं।

बता दें कि अभिनेत्री मौबानी सोरकार बंगाली सिनेमा का जाना-माना चेहरा है। उन्होंने भी कार्यक्रम का हिस्सा बनकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया। मौबानी ने बंगाली फिल्म 'बदला' से शुरुआत की थी, और वे उद्योग में बेहतरीन डांसर के तौर पर भी जानी जाती हैं। उनके डांस मूव्स और एक्टिंग स्किल्स की बंगाली सिनेमा में ख्याति है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,692
Messages
15,729
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top