जम्मू-कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा फायरिंग, बेटे उमर बोले- अल्लाह मेहरबान, मेरे पिता बाल-बाल बचे

जम्मू-कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, सीएम बोले- अल्लाह मेहरबान, बाल-बाल बच गए पिता


श्रीनगर, 12 मार्च। जम्मू कश्मीर में एक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और फारूक अब्दुल्ला एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जहां फायरिंग की घटना हुई। हालांकि दोनों सुरक्षित हैं।

फायरिंग करने के आरोप में एक शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस शख्स से पूछताछ कर रही है और इस मामले की जांच कर रही है।

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि अल्लाह मेहरबान हैं। मेरे पिता बाल-बाल बच गए। फिलहाल पूरी जानकारी अधूरी है, लेकिन इतना पता चला है कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर बिल्कुल करीब आ गया और गोली चला दी।

उन्होंने आगे लिखा कि सुरक्षा दल ने ही आरोपी को रोककर हत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया। उमर अब्दुल्ला ने सवाल उठाया कि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एनएसजी) द्वारा सुरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया?

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने डॉ. फारूक अब्दुल्ला साहब, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर और नासिर असलम वानी से बात की है। वे सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

गोलीबारी की घटना के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के आवास पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे।

घटना के बाद फारूक अब्दुल्ला के आवास पर भारी पुलिस की तैनाती है, मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि यह हमला किस पर किया जाना था और क्यों?

घटना का एक सीसीटीवी वीडियो में सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावर करने वाले शख्स ने बेहद करीब से फायरिंग की थी। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उस पर काबू पा लिया।

पुलिस की तरफ से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
15,597
Messages
15,634
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top