पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! कारतूसों की अवैध डील नाकाम, मुठभेड़ में घायल हुआ एक अपराधी; जखीरा जब्त

पटना: पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, भारी मात्रा में कारतूस बरामद


पटना, 11 मार्च। बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। घायल अपराधी को इलाज के लिए स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराधी के पास से बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि फतुहा थानांतर्गत एक अंतरजिला अपराधी गिरोह द्वारा भारी मात्रा में कारतूसों की सप्लाई की जा रही है तथा अवैध हथियारों की डील होने वाली है। उक्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित की गई और सूचना के आधार पर बताए गए स्थल पर पहुंचकर सत्यापन किया गया।

इस दौरान कारतूसों की खरीद-फरोख्त के लिए मौजूद अपराधियों द्वारा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई, किन्तु अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने का प्रयास किया गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि घायल अपराधी को सुरक्षित हिरासत में लेकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल से 1200 से अधिक अवैध जिंदा कारतूस एवं अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह का संबंध अन्य जिलों से है तथा बरामद कारतूसों की सप्लाई किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना के तहत की जा रही थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना को टाल दिया गया है। पकड़े गए अपराधी के आपराधिक इतिहास एवं बरामद कारतूसों के स्रोत के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
15,538
Messages
15,575
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top