कोच्चि, 11 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केरल के कोच्चि में थे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोच्चि आना हमेशा बहुत शानदार अनुभव होता है। आज इस वाइब्रेंट कोस्टल सिटी से मुझे केरल के विकास को और गति देने का अवसर मिला है। केरल के विकास से जुड़े 11,000 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। मैं केरलम की जनता को इन योजनाओं के लिए बधाई देता हूं।
पीएम मोदी द्वारा केरल को दी गई सौगात पर स्थानीय और भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार का आभार जताया।
एक स्थानीय ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा केरल के विकास की चिंता की है। आज के कार्यक्रम में भी उन्होंने चिंता जाहिर की है। पीएम मोदी की खास बात यह है कि वह इस पर जोर देते हैं कि कैसे केरला को विकास किया जाए? पीएम मोदी ने करोड़ों रुपए की परियोजना की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले भी कई प्रधानमंत्री हुए, मैं उन पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन हमें साल 2014 में ऐसा पीएम मिला है जो भारत की जनता के विकास के बारे में बात करते हैं। भारत के विकास, राष्ट्र के विकास की चिंता करते हैं। हम लोग एक स्वर में पीएम मोदी के साथ हैं। केरल की जनता को विकास चाहिए और विकास पीएम मोदी के नेतृत्व में ही संभव है।
पीएम मोदी ने मछुआरा समुदाय का जिक्र किया है, और उनकी ओर से इस समुदाय को सपोर्ट मिला है।
उन्होंने केरल का नाम बदले जाने पर कहा कि यह कार्य भी पीएम मोदी ने किया। यहां पर कई सरकारें रहीं, वे भी कर सकती थीं, लेकिन उनकी इच्छा शक्ति नहीं थी। वर्तमान सरकार ने सिर्फ लूटने का काम किया है। केरल की जनता को ऐसी सरकार चाहिए जो प्रदेश का विकास कर सके।
पीएम मोदी की सभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता लता ने कहा कि केंद्र सरकार ने पशुपालन करने वाले किसानों के लिए बहुत काम किया है। हमें कहना होगा कि इस सरकार ने कई तरह से किसानों की मदद की है।
भाजपा कार्यकर्ता जगेश ने कहा कि सीएम और दूसरे मिनिस्टर हमेशा पॉलिटिक्स करते हैं। एलेप्पी बाईपास के डेवलपमेंट के बाद यह एक लंबा प्रोजेक्ट था और भाजपा सरकार ने इसे पूरा किया। इसी तरह उन्होंने राज्य में हाईवे के कई डेवलपमेंट पूरे किए। राज्य सरकार हमेशा क्रेडिट लेती है, लेकिन लोग जानते हैं कि क्या हो रहा है। पीएम मोदी केरल के विकास के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।