कोयंबटूर, 11 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज कई नई ट्रेन सर्विस शुरू की जा रही हैं। ये नागरकोइल, कोयंबटूर, रामेश्वरम, तिरुनेलवेली, मयिलादुथुराई और कराईकुडी को दूसरे इलाकों से जोड़ती हैं। इन नई ट्रेन सर्विस से टूरिज्म बढ़ेगा, लोकल इकॉनमी को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए कई नौकरियां पैदा होंगी। हमारा लक्ष्य एक डेवलप्ड देश के लिए एक डेवलप्ड तमिलनाडु बनाना है।
पीएम मोदी की ओर से रेलवे प्रोजेक्ट्स की सौगात मिलने पर स्थानीय लोगों ने पीएम मोदी के प्रति आभार जताया है। पोदानूर रेलवे जंक्शन के पास स्थानीय लोगों ने पीएम मोदी की बड़ी तस्वीर लेकर उनका धन्यवाद जताया।
कोयंबटूर से आए एक शख्स ने कहा कि मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, पीएम मोदी ने जो सौगात हम लोगों के लिए दी है, मैं उनका तह दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं।
एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें तमिलनाडु के लिए कई ट्रेनें दी हैं। हम उनका स्वागत और आभार करना चाहते हैं। पीएम मोदी भारत में विकास की गंगा बहा रहे हैं।
एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि यह पोथनूर जंक्शन के लिए बहुत शुभ अवसर है। पीएम मोदी बहुत विकास कर रहे हैं। उनके पास बहुत सारी योजनाएं हैं जो कि आम लोगों की बेहतरी के लिए हैं। तमिलनाडु के चुनाव को लेकर भी हम लोग तैयार है। पीएम मोदी की कई योजनाओं का लाभ यहां मिल रहा है, जैसे कि मुद्रा योजना, उज्जवला योजना जिसके तहत फ्री में गैस सिलेंडर मिलता है।
मुकुंद ने कहा कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है कि वे तमिलनाडु आए हैं और अपने साथ ढेर सारी सौगात लाए हैं।
कोयंबटूर के स्थानीय निवासी गणेश ने कहा कि पीएम मोदी ने बहुत अच्छी पहल की है। यह बहुत अच्छा कदम है साउथ को नॉर्थ से जोड़ने के लिए। इससे कनेक्टिविटी और बेहतर होगी; आम लोगों के अलावा बिजनेस करने वालों को लाभ होगा। हम पीएम मोदी की इस पहल की सराहना करते हैं। इससे रोजगार के कई अवसर भी पैदा होंगे।
एक अन्य स्थानीय ने कहा कि पीएम मोदी के विजन में हमेशा विकास ही रहा है और वे लगातार विकास के लिए काम कर रहे हैं, वे तमिलनाडु के विकास के लिए स्पेशल अटेंशन देते हैं। पीएम मोदी रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाने और आम लोगों की सहूलियत को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा नई ट्रेनें दे रहे हैं। हम उनका आभार जताते हैं। पीएम मोदी अच्छा काम कर रहे हैं, उनके द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना पूरा भारत कर रहा है। वे भारत को रेल माध्यम से जोड़ रहे हैं। पीएम मोदी को पूरा भारत प्यार करता है।