आईओसीएल में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! 405 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन

आईओसीएल में 405 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया


नई दिल्ली, 11 मार्च। भारत सरकार की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस महारत्न कंपनी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) से अपने करियर की शानदार शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है।

आईओसीएस ने पश्चिमी क्षेत्र के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 405 पद भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया बुधवार, सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय लास्ट डेट के शाम 5 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर दें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान, बोर्ड या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार, मैट्रिक के साथ आईटीआई/ 12वीं पास सर्टिफिकेट/ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों का न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित किया गया है, जिसकी गणना 28 फरवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आईओसीएस की ओर से जारी पदों के लिए तय समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स में से योग्य का चयन बिना लिखित परीक्षा सिर्फ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्री-इंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। वहीं, अप्रेंटिस ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले खुद को एनएपीएस/एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर करें। इसके बाद आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट भविष्य के लिए निकाल लें।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,344
Messages
15,381
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top