आयुष मंत्रालय में डायरेक्टर बनने का सुनहरा अवसर! 20 अप्रैल तक करें आवेदन, न गंवाएं सरकारी नौकरी

आयुष मंत्रालय से जुड़ने का मौका, डायरेक्टर पद के लिए 20 अप्रैल तक करें आवेदन


नई दिल्ली, 11 मार्च। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय, नॉर्थ इस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा एंड फोल्क मेडिसिन रिसर्च (एनईआईएएफएमआर) पासीघाट, ने डायरेक्टर के 1 पद पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एनईआईएएफएमआर की ओर से जारी पद के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा में भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार आयुर्वेद/पब्लिक हेल्थ/हेल्थ मैनेजमेंट/एथनो बॉटनी/सोशल एंथ्रोपोलॉजी/बायोलॉजिकल साइंसेज/फॉरेस्ट्री/इन्वार्मेंटल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या हेल्थ केयर मैनेजमेंट/हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी जरूरी है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 56 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 20 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, तय समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से चयनित कैंडिडेट की सैलरी पे लेवल 13 ऑफ पे मैट्रिक्स लेवल ऑफ 7 सीपीसी के अनुसार 1,23,100 से 2,14,100 रुपए प्रति महीने होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और उसमें मौजूद फॉर्म को डाउनलोड कर लें। फिर फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट और फोटो को आवेदन से अटैच करें। फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म को श्री अब्दुल सादिक खान, अवर सचिव (आयुर्वेद), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, आयुष भवन, बी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली-110023 पते पर पोस्ट कर दें।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,333
Messages
15,370
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top