प्रमोद तिवारी का मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप: भाजपा के इशारे पर काम कर पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने पद की गरिमा को ठेस पहुंचाया: प्रमोद तिवारी


दिल्ली, 11 फरवरी। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने एसआईआर को लेकर कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त इस समय भारतीय जनता पार्टी सरकार के इशारे पर बयान दे रहे हैं। उन्होंने अपने पद की गरिमा को ठेस पहुंचाया है। मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि बहुत ही महत्वपूर्ण पद है। यह पद इतना विवाद में कभी नहीं आया था लेकिन उन्होंने अपने कार्यों से इस पद को विवादित कर दिया है। मुझे दुख है कि इतनी महत्वपूर्ण पद पर बैठे आदमी के साथ जनता का विश्वास नहीं रह गया। जिस तरह से एसआईआर हुआ है, वह विवादों से भरा है।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के निडर और साहसी नेता हैं। मैं कहूंगा कि आजादी के बाद वे विपक्ष के उन गिने-चुने नेताओं में से हैं जिन्होंने सरकार के सामने कभी समझौता नहीं किया। मैं राहुल गांधी को उन दो-तीन नेताओं में गिनता हूं जो पूरी ताकत से साहस और ईमानदारी के साथ भारतीय जनता पार्टी के बर्बर और लगातार हमलों का सामना कर रहे हैं।

प्रमोद तिवारी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। मोहन यादव ने अयोध्या के राम मंदिर न जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं की आलोचना की थी। इस बयान को लेकर प्रमोद तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता वहां कैमरे लेकर नहीं जाते। मैं वहां तीन-चार बार जा चुका हूं।

उन्होंने कहा कि मोहन यादव से मेरा एक निवेदन है कि कृपया अपने राज्य की कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। आपको शर्म आनी चाहिए कि आपके राज्य में 90 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हो रहा है और आप इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के पर्यटन मंत्री के तौर पर मैंने राम कथा पार्क शुरू कराया और राम की पैड़ी का निर्माण मेरे कार्यकाल में शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि अगर हमने राम कथा पार्क बनाया था तो दरगाहों की भी सुंदरता पर भी काम किया था।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,359
Messages
15,396
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top