बेलूर मठ से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश की प्रतिज्ञा: बंगाल चुनाव होंगे हिंसा-दबाव से पूरी तरह मुक्त

बेलूर मठ पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार


हावड़ा, 10 मार्च। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विधानसभा चुनाव की समीक्षा करने के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। मंगलवार को सीईसी बेलूर मठ पहुंचे। हावड़ा में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बिना किसी दबाव या हिंसा के सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूज्यनीय रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद जी की तपोभूमि बेलूर मठ आकर चुनाव आयोग एक बार फिर पश्चिम बंगाल के सभी मतदाताओं को बताना चाहता है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव बिना किसी दबाव या हिंसा के कराने के लिए कटिबद्ध है। इससे पहले ज्ञानेश कुमार के दक्षिणेश्वर काली मंदिर के दौरे से पहले तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता काले झंडे लेकर मंदिर के द्वार पर जमा हुए थे।

बता दें कि एक दिन पहले 9 मार्च को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव तैयारियों की विस्तृत और व्यापक समीक्षा की थी।

समीक्षा के दौरान, आयोग ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों, जैसे आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रतिनिधियों और मान्यता प्राप्त राज्य राजनीतिक दलों, जैसे अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधियों से बातचीत की और उनके सुझाव मांगे।

अधिकांश राजनीतिक दलों ने पश्चिम बंगाल राज्य में चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहे व्यापक एसआईआर (एसआईआर) की सराहना की और चुनाव आयोग पर अपना पूरा विश्वास जताया। राजनीतिक दलों ने आयोग से आगामी चुनावों के दौरान मतदाताओं के साथ किसी भी प्रकार की आक्रामकता या धमकी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने चुनाव आयोग से शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से प्रत्येक मतदाता को सुरक्षा प्रदान करने और चुनावों के दौरान हिंसा को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सीएपीएफ तैनात करने का आह्वान किया। दलों ने कुछ दलों द्वारा कच्चे बमों, अवैध हथियारों, धन और बाहुबल के इस्तेमाल की संभावना पर चिंता व्यक्त की।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
14,804
Messages
14,841
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top