दिलजीत दोसांझ का 'डीलर' सॉन्ग आते ही छाया! पुराने चुलबुले रैपर अंदाज में लौटे 'फनी दिलजीत', फैंस झूमे

दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम सॉन्ग 'डीलर' रिलीज, दर्शकों को आई पुराने 'फनी दिलजीत' की याद


मुंबई, 11 मार्च। पंजाबी गानों और अपने मस्ती भरे अंदाज से फैंस को डांस करने पर मजबूर कर देने वाले पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम सॉन्ग रिलीज हो चुका है।

सोशल मीडिया पर रिलीज के साथ ही गाने को धमाकेदार रिस्पांस मिल रहा है क्योंकि गाने में दिलजीत का चुलबुला और धमाकेदार रैपर स्टाइल फैंस को देखने को मिल रहा है। ऑरा नॉर्थ अमेरिका टूर के बीच सिंगर ने फैंस को खुश होने का एक और मौका दे दिया है।

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम सॉन्ग 'डीलर' रिलीज हो गया है। दो दिन पहले ही सिंगर ने गाने का टीजर शेयर किया था और आज पूरा गाना उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है। गाने में सिंगर का स्टाइल देखकर फैंस को पुराने 'पंचतारा होटल' वाले दिलजीत की याद आ गई है क्योंकि गाने में सिंगर की एनर्जी का लेवल काफी हाई है। बीते काफी समय से सिंगर चर्चित गाने गा रहे थे लेकिन डीलर गाने में अभिनेता का 'फनी मूमेंट' दोबारा देखने को मिला है।

डीलर के गीतकार विर्क अंदाज हैं, जबकि गाने को दिलजीत ने अपनी आवाज दी है। गाने में म्यूजिक 'द फ्यूचर' ने दिया है। गाने को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

बता दें कि फिलहाल सिंगर ऑरा नॉर्थ अमेरिका टूर पर हैं। फैंस की बढ़ती मांग को देखते हुए सिंगर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 25 मई और चेज़ सेंटर में 21 जून को दो अतिरिक्त शो बढ़ा दिए हैं, जिसके लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इसी बीच यह भी कहा जा रहा है कि सिंगर ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा के इंडिया टूर का हिस्सा भी बन सकते हैं।

खबरें हैं कि शकीरा और दिलजीत दोनों ही अप्रैल में होने वाले शो में एक साथ स्टेज शेयर करने वाले हैं। हालांकि अभी तक सिंगर या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन खबर से उनके फैंस के बीच खुशी का माहौल है। शकीरा के शो दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर होने वाले हैं।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,262
Messages
15,299
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top