26 मार्च से होगा पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आगाज, 3 मई को खेला जाएगा फाइनल

26 मार्च से होगा पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आगाज, 3 मई को खेला जाएगा फाइनल


नई दिल्ली, 10 मार्च। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 का आगाज 26 मार्च से होगा। वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 3 मई को खेला जाएगा। पीएसएल में इस बार कुल 8 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी। हैदराबाद किंग्समेन और रावलपिंडी पिंडीज पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

39 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में 8 टीमें ट्रॉफी को पाने के लिए एक-दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी। टूर्नामेंट के प्लेऑफ मुकाबले 28 अप्रैल से खेले जाएंगे। पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें संस्करण में कुल 44 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरे मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का सामना कराची किंग्स के साथ होगा। टूर्नामेंट में कुल 12 डबल हेडर मुकाबले होंगे।

पीएसएल 2026 के सभी मुकाबले कुल छह शहरों में खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा 15 मुकाबलों की मेजबानी लाहौर का गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। वहीं, 11 मैचों की मेजबानी रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम करता हुआ नजर आएगा। पाकिस्तान सुपर लीग के मुकाबले पहली बार फैसलाबाद और पेशावर में भी खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला क्वालिफायर मुकाबला 28 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा। वहीं, 29 अप्रैल को होने वाले पहले एलिमिनेटर मैच की मेजबानी लाहौर का मैदान करेगा। एक मई को टूर्नामेंट का दूसरा एलिमिनेटर लाहौर में ही खेला जाएगा। वहीं, 3 मई को होने वाले खिताबी मुकाबले की मेजबानी भी लाहौर करेगा।

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2025 का खिताब लाहौर कलंदर्स ने अपने नाम किया था। शाहीन अफरीदी की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन टूर्नामेंट में लाजवाब रहा था। फाइनल मैच में लाहौर कलंदर्स ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 6 विकेट से हराया था। कप्तान अफरीदी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 ओवर में 24 रन देकर 3 बड़े विकेट चटकाए थे। वहीं, मोहम्मद नईम ने 27 गेंदों में 46 रनों की दमदार पारी खेली थी। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाए थे। हालांकि, लाहौर ने 19.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,145
Messages
15,182
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top