एनटीपीसी में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन शुरू, 23 मार्च अंतिम तिथि

एनटीपीसी में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आज से आवेदन शुरू


नई दिल्ली, 10 मार्च। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी, नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव (आईबीडी) के कुल 4 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एनटीपीसी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू हो गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एग्जीक्यूटिव पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक/पीजीडीएम या एमबीए की डिग्री कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों का अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

एनटीपीसी की ओर से जारी पदों के लिए तय समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स में से योग्य का चयन टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 1,25,000 रुपए प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों के दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। फिर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
14,944
Messages
14,981
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top