दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: स्कूटी पर मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश दबोचे, 4 फोन बरामद

दिल्ली पुलिस ने स्नैचिंग के मामले को सुलझाया, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार


नई दिल्ली, 10 मार्च। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों में शामिल दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूट के चार मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामद की है। पुलिस की ओर से मंगलवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी गई।

पुलिस की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस नोट में बताया गया कि 28-29 फरवरी की रात इंडरलोक मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति से मोबाइल फोन स्नैचिंग की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 35-40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे पता चला कि दो युवक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर वारदात को अंजाम दे रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि टीम ने तकनीकी जांच और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 5 मार्च को मिठाई पुल इलाके में जाल बिछाकर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान नावेद उर्फ सुमेर उर्फ जमालुद्दीन (26) और उसके साथी सद्दाम उर्फ रिजवान (24) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने इंडरलोक समेत दिल्ली के कई इलाकों में मोबाइल स्नैचिंग की वारदातें कबूल की हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए मोबाइल फोन छीनकर उन्हें इलाके के एक व्यक्ति को बेच देते थे। फिलहाल पुलिस उस खरीदार की तलाश में छापेमारी कर रही है, जो इन लोगों से मोबाइल फोन खरीदता था।

पुलिस ने आगे बताया कि दोनों आरोपियों पर पहले से भी कई स्नैचिंग और चोरी के मामले दर्ज हैं। साथ ही, पुलिस ने दावा किया कि इस गिरफ्तारी से कुल चार मामले और एक एनसीआर का खुलासा हुआ है।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,128
Messages
15,165
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top