विकसित भारत के विजन को मिला एनबीडी का मजबूत साथ! दिलमा रूसेफ ने निर्मला सीतारमण से कहा- दुनिया को दिखाएंगे भारत की पहल

‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को एनबीडी का समर्थन, दिलमा रूसेफ ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दिया भरोसा


नई दिल्ली, 10 मार्च। नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनबीडी) की अध्यक्ष दिलमा रूसेफ से मुलाकात की। इस बैठक में विकसित भारत के विजन, भारत-एनबीडी साझेदारी को मजबूत करने, निजी निवेश बढ़ाने और बुनियादी ढांचे और शहरी विकास में सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

नई दिल्ली में निर्मला सीतारमण के साथ बैठक के दौरान एनबीडी की अध्यक्ष दिलमा रूसेफ ने “विकसित भारत” के लिए भारत की दृष्टि की सराहना की और कहा कि यह उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने यह भी कहा कि एनबीडी इस लक्ष्य को समर्थन देना चाहता है और भारत की सफल पहलों जैसे परिवहन प्रणाली का एकीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं को दुनिया के सामने दिखाना चाहता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वैश्विक सर्वोत्तम अनुभव, विशेषज्ञता और तकनीक का उपयोग करके बहुपक्षीय विकास बैंक (एमडीबीएस) न केवल बुनियादी ढांचे बल्कि शहरी विकास और योजना में भी नए और प्रभावी समाधान दे सकते हैं।

बैठक में भारत के निजी क्षेत्र और एनबीडी के बीच अधिक सहयोग बढ़ाने, निजी पूंजी को आकर्षित करने, एनबीडी को और मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने तथा भारत-एनबीडी साझेदारी को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

इस म‍ुलाकात का ज‍िक्र व‍ित्‍त मंत्री ने अपने सोशल मीड‍िया अकाउंट 'एक्स' पर करते हुए ल‍िखा, "प्रेसिडेंट दिलमा रूसेफ ने भारत और एनबीडी के बीच मजबूत पार्टनरशिप को फिर से पक्का किया और भारत के विजन 2047 को सपोर्ट करने के लिए और गहरे सहयोग की संभावना को जोर द‍िया।

एक तरफ जहां तेल और गैस पर वैश्‍व‍िक संकट का खतरा बना हुआ है। ऐसे में भारत का प्रयास अन्‍य देशों से अपने संबंध मजबूत और अच्‍छे बनाए रखने का है। युद्ध से बने वैश्‍व‍िक संकट के हालातों में एक-दूसरे के सहयोग से उबरा जा सकता है।

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की ओर लगाए गए कड़े प्रत‍िबंधों ने वैश्‍वि‍क संकट के हालात पैदा कर द‍िए हैं। व्‍यापार ठप होने से अन्‍य देशों में महंगाई का असर द‍िखने लगा है। पेट्रोल और गैस के दाम में एकाएक बढ़ोतरी का सामना भारत के साथ अन्‍य देशों में भी देखा जा रहा है।

वहीं, दूसरी ओर आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को लेकर चेतावनी जारी की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले महत्वपूर्ण तेल मार्ग को रोकने या उसमें बाधा डालने की कोई भी कोशिश की गई, तो अमेरिका इसका कड़ा जवाब देगा।

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, “अगर ईरान कुछ ऐसा करता है जिससे होर्मुज स्ट्रेट में तेल का फ्लो रुक जाता है तो अमेरिका उन पर अब तक हुए हमलों से बीस गुना ज्यादा जोरदार हमला करेगा।”
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,121
Messages
15,158
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top