अब अहमदाबाद से कलोल सिर्फ 20 मिनट में! 50% काम पूरा, अगस्त से मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी की सौगात

अहमदाबाद-कलोल लिंक रोड का 50 फीसदी काम हुआ पूरा, जल्द मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी


अहमदाबाद, 10 मार्च। अहमदाबाद से कलोल का सफर चंद मिनटों में पूरा होने वाला है। अहमदाबाद-कलोल लिंक रोड का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है और बाकी 50 फीसदी कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। संभावना है कि अगस्त से लोगों को कलोल तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी मिलेगी।

अहमदाबाद शहर के तेजी से हो रहे विस्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार आसपास के क्षेत्रों में सुगम रोड कनेक्टिविटी के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा जसपुर-खोडियार से कलोल तक 12 किलोमीटर लंबी नई लिंक रोड का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 80 करोड़ रुपए की लागत से बन रही इस परियोजना का 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

स्थानीय निवासी समीर भाई ने बताया कि अहमदबाद से कलोल जाने में 45 मिनट का समय लग जाता था। आने वाले दिनों में यहां से 20 से 25 मिनट में पहुंचा जा सकेगा और दूरी भी कम होगी जिससे समय बचेगा।

टैक्सी ड्राइवर इरफान मंसूरी ने बताया कि जसपुर से कलोल तक की जो नई रोड बन रही है इससे टैक्सी ड्राइवरों को बहुत लाभ होगा। 8 किलोमीटर दूरी कम होने से एवरेज पर फर्क पड़ेगा। साथ ही यात्रियों को आने-जाने में कम समय लगेगा।

60 मीटर चौड़ी आधुनिक लिंक रोड एस पी रिंग रोड को जसपुर और खोडियार होते हुए सीधे कलोल से जोड़ेगी। इसके बनने से वाहनों को अडालज सर्कल से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी और अहमदाबाद से कलोल का सफर चंद मिनटों में पूरा हो सकेगा।

अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के सीईए डीपी देसाई ने बताया कि मुख्य मार्ग जब बनता है तो इकोनॉमिक एक्टिविटी का माध्यम बन जाता है। इससे इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा और ट्रैफिक का दबाव विभाजित होगा। अभी अहमदाबाद से जो वाहन अडालज होकर जाते थे, अब ज्यादातर वाहन इस रोड का उपयोग करेंगे, क्योंकि इससे दूरी 7 से 10 किलोमीटर कम होगी।

अहमदाबाद-कलोल लिंक रोड को अगस्त 2026 तक जनता को समर्पित करने की योजना है। अहमदाबाद से सुपरफास्ट रोड कनेक्टिविटी मिलने से जहां रियल एस्टेट सेक्टर को गति मिलेगी, वहीं क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत होने से सैटेलाइट, थलतेज, सरखेज और बोडकदेव जैसे इलाकों तक का सफर भी आसान हो जाएगा।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
15,103
Messages
15,140
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top