गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला: बोले- नकली गांधी परिवार के अंतिम युवराज और 'एलओपी'

जैसे मुगल साम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुर शाह जफर थे, उसी प्रकार राहुल गांधी अंतिम एलओपी हैं: गिरिराज सिंह


नई दिल्ली, 10 मार्च। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कड़ा हमला बोला। सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का आचरण एक 'अर्बन नक्सली' की भांति है और यही प्रवृत्ति कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व के अंत का कारण बनेगी। संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से चर्चा के दौरान गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की तुलना मुगल वंश के अंतिम शासक बहादुर शाह जफर से करते हुए उन्हें "नकली गांधी परिवार का अंतिम युवराज" करार दिया।

उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को "अबोध बालक" समझते हैं, क्योंकि वे जो बोलते हैं और जो सोचते हैं, वह कोई समझ नहीं पाता। उन्होंने कहा कि इतिहास देख लीजिए, राहुल गांधी हर मुद्दे पर अर्बन नक्सली की तरह प्रतिक्रिया देते हैं। वह अपनी हर बात से पलट जाते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि किसी ने आज तक राहुल गांधी जैसा विपक्ष का नेता (एलओपी) नहीं देखा। पहले खुद ही सदन को जानकारी देते हैं कि इन विषयों पर हम चर्चा चाहते हैं और जब उस पर चर्चा होनी होती है तो वहां से भाग जाते हैं।

उनका कहना है कि राहुल गांधी को अब केवल अर्बन नक्सली की तरह पोज देना होता है, बाकी उन्हें किसी चीज से मतलब नहीं है। वह पहले तो मुद्दे खड़े करते हैं, लेकिन जैसे ही चर्चा का समय आता है, वह सदन से निकल जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सदन के कार्य और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना विपक्ष के नेता का फर्ज़ है, न कि केवल पब्लिसिटी या नाटक दिखाना।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं कांग्रेस के लिए कामना करता हूं कि राहुल गांधी के नेतृत्व में इनकी सरकार चलती रहे, लेकिन जिस तरह से उनका स्वभाव है उससे यह हो पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जैसे मुगल साम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुर शाह जफर थे, उसी प्रकार अंतिम एलओपी राहुल गांधी हैं। उन्होंने गांधी परिवार को नकली बताते हुए कहा कि राहुल गांधी अंतिम अबोध युवराज हैं।

गिरिराज सिंह का कहना है कि राहुल गांधी जब सदन में कोई मुद्दा उठाते हैं और चाहते हैं कि उस पर चर्चा हो तो उन्हें उससे भागना नहीं चाहिए।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,925
Messages
14,962
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top