करियर की पहली फिल्म ही बनी पछतावा! शिल्पा शिरोडकर को 36 साल बाद भी याद है नकारात्मक प्रतिक्रिया

पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया


मुंबई, 9 मार्च। बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं।

अभिनेता बनने का सपना लिए आए अभिनेताओं के लिए पहली फिल्म मिलना सिर्फ शुरुआत का संकेत नहीं, बल्कि करियर बनाने की वो चाबी है जो नसीब वालों को मिलती है, लेकिन किसी अभिनेत्री को अपनी पहली ही फिल्म पर पछतावा होने की बात हैरान करती है, लेकिन अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर के साथ ऐसा हुआ था। अभिनेत्री को अपनी पहली फिल्म साइन करने का पछतावा रहा था।

शिल्पा शिरोडकर की डेब्यू फिल्म 'किशन कन्हैया' आज के दिन ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, और आज फिल्म को रिलीज हुए 36 साल हो चुके हैं। हालांकि अभिनेत्री को लगता है कि मानो कल की बात हो। शिल्पा शिरोडकर ने फिल्म में राधा नाम की लड़की का रोल प्ले किया था, जो गांव की सीधी-साधी लड़की थी। अभिनेत्री की पहली ही फिल्म पर्दे पर सुपरहिट रही और साल 1990 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल रही, लेकिन यह फिल्म अभिनेत्री के लिए नकारात्मक रही।

फिल्म में एक गाना फिल्माया गया, 'राधा बिना कृष्णा अकेला'। इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक दोनों ही बहुत प्यारे थे, लेकिन फिल्म में शिल्पा के साथ झरने के नीचे सफेद और पारदर्शी साड़ी पहनाकर एक सीन फिल्माया गया था, जो 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म की मंदाकिनी से मिलता था। गाने के सीन की बहुत आलोचना हुई थी और करियर की शुरुआत में ही उनकी तुलना मंदाकिनी से होने लगी। उन्होंने खुद कहा था कि नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद फिल्म को साइन करने का पछतावा हुआ था।

राकेश रोशन द्वारा निर्देशित यह भारतीय हिंदी एक्शन कॉमेडी फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल कपूर डबल रोल में थे, और फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी थीं। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए अनिल कपूर पहली पसंद नहीं थे, बल्कि पहले फिल्म अमिताभ बच्चन को ऑफर हुई थी, लेकिन बिजी होने की वजह से अभिनेता ने फिल्म करने से मना कर दिया था, जिसके बाद फिल्म के लिए अनिल कपूर को साइन किया गया।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top