बहुराष्ट्रीय कंपनियों का दृष्टिकोण: चीनी बाजार में मौजूद हैं व्यापक संभावनाएं

बहुराष्ट्रीय कंपनियों का दृष्टिकोण: चीनी बाजार में मौजूद हैं व्यापक संभावनाएं


बीजिंग, 9 मार्च। चीन की राजधानी पेइचिंग में जारी दो सत्रों (सीपीपीसीसी और एनपीसी) के दौरान, बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने चीन की सरकारी कार्य रिपोर्ट में उल्लिखित उन नए उपायों पर विशेष ध्यान दिया, जो उनके अपने व्यवसायों से संबंधित थे। उपभोग क्षमता को बढ़ाने के लिए "मजबूत घरेलू बाजार निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने," विकास को गति देने के लिए "नए विकास कारकों के संवर्धन और विस्तार में तेजी लाने," और सहयोग के अवसरों को व्यापक बनाने के लिए "उच्च-स्तरीय खुलेपन को और आगे बढ़ाने" जैसे मुद्दों पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों का दृष्टिकोण आम तौर पर सकारात्मक रहा है, उन्हें लगता है कि चीनी बाजार में काफी संभावनाएं मौजूद हैं।

यिहाई केरी अरावाना होल्डिंग्स कंपनी के वरिष्ठ निदेशक थू छांगमिंग ने कहा कि सरकारी कार्य रिपोर्ट में मजबूत घरेलू बाजार बनाने और घरेलू नागरिकों की आय को आर्थिक विकास के साथ तालमेल बिठाने के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रस्ताव है। इसका अर्थ है कि अनाज, तेल और खाद्य पदार्थों की खपत का बाजार निरंतर बढ़ता रहेगा और उपभोक्ताओं की मांग सिर्फ पेट भरने से बढ़कर पौष्टिक और स्वस्थ भोजन की ओर बढ़ेगी। यह हमारे समूह की समग्र रणनीतिक रूपरेखा के साथ पूरी तरह से मेल खाता है।

सैनोफी ग्रेटर चाइना के अध्यक्ष शी वांग ने कहा कि नए साल के पहले कार्य दिवस पर शांगहाई के चिंगआन जिले ने हमारी कंपनी को जिले के सरकारी कार्यालय में 2026 के लिए हमारी कार्य प्राथमिकताओं पर चर्चा करने और हमारी संभावित परिचालन आवश्यकताओं और कठिनाइयों को समझने के लिए आमंत्रित किया। हमारे कई सवालों के तत्काल जवाब और समाधान भी मिले। यह अनुकूल व्यावसायिक वातावरण के महत्व को दर्शाता है, जो चीन में हमारे आगे विकास करने की इच्छा का एक प्रमुख कारण है।

एएक्सए थ्यानपिंग पीएंडसी इंश्योरेंस कंपनी के सीईओ ज़ुओ वेइहाओ ने कहा कि चीन की सबसे बड़ी पूर्णतः विदेशी स्वामित्व वाली संपत्ति बीमा कंपनियों में से एक के रूप में एएक्सए थ्यानपिंग ने संयुक्त उद्यम से पूर्णतः विदेशी स्वामित्व वाली कंपनी में परिवर्तन किया है। रिपोर्ट में विशेष रूप से संस्थागत खुलेपन के निरंतर विस्तार, विदेशी निवेशित उद्यमों के लिए समान अवसर और सहयोग का व्यापक मंच प्रदान करने और उद्योग के नवाचार में मजबूत गति प्रदान करने का उल्लेख किया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top