कच्चे तेल में आग, एविएशन शेयरों के कटे पंख! स्पाइसजेट 6.5% से अधिक फिसला, निवेशकों को झटका

कच्चे तेल में तेजी से धड़ाम हुए एविएशन स्टॉक्स, स्पाइसजेट 6.5 प्रतिशत से अधिक फिसला


मुंबई, 9 मार्च। कच्चे तेल में तेजी के कारण सोमवार को एविएशन शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली और इंडिगो एवं स्पाइटजेट के शेयर करीब 6.5 प्रतिशत तक फिसल गए।

कारोबारी सत्र के अंत में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो, जो कि इंटरग्लोबल एविएशन नाम से लिस्टेड है, के शेयर 3.47 प्रतिशत गिरकर 4,251.20 रुपए पर बंद हुए। दिन के दौरान शेयर ने 4,255 का उच्चतम स्तर और 4,035 का न्यूनतम स्तर छुआ।

वहीं, स्पाइसजेट का शेयर 6.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13.07 रुपए पर बंद हुआ। दिन के दौरान शेयर ने 13.40 का उच्चतम स्तर और 12.85 का न्यूनतम स्तर छुआ।

एनएसई पर एसएमई श्रेणी में लिस्टेड फ्लाईएसबीएस एविएशन के शेयर लगभग 5 प्रतिशत गिरकर 433.35 रुपए पर बंद हुए।

इसके विपरीत, निजी हेलीकॉप्टर ऑपरेटर ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प के शेयर बीएसई पर बढ़कर 158 रुपए पर बंद हुए।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमत में सोमवार को 26 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई है और यह 119 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। हालांकि, इसमें अब नरमी देखी जा रही है और फिलहाल यह 12.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104 डॉलर के आसपास बना हुआ है।

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,352.74 अंक या 1.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,566.16 और निफ्टी 422.40 अंक या 1.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,028.05 पर बंद हुआ।

बाजार में गिरावट का नेतृत्व ऑटो और बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी ऑटो 4.10 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 3.97 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल 2.81 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 2.78 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 2.60 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 2.39 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.37 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 2.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। केवल निफ्टी आईटी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,127.85 अंक या 1.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,265.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 366.70 अंक या 2.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,132.20 पर था।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top