श्रीनगर, 9 मार्च। विंटर वेकेशन के बाद सोमवार को जम्मू-कश्मीर में स्कूल फिर से खुल गए हैं। स्कूल जा रहे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिल रही है। आईएएनएस से बात करते हुए बच्चों ने स्कूल जाने की खुशी जाहिर की। छात्रा आदियाशा ने कहा कि स्कूल खुलने से बहुत अच्छा लग रहा है। काफी आनंद आ रहा है। उत्साहित हूं कि नई चीजें करने को मिलेंगी।
आदियाशा ने कहा कि विंटर वेकेशन के दौरान परिवार और मित्रों के साथ खूब आनंद लिया, लेकिन अब अपने अध्यापकों के साथ पढ़ाई को इंजॉय करेंगे।
छठी क्लास में पढ़ने वाले छात्र मोहम्मद उस्मान ने कहा कि मैं काफी उत्साहित हूं। बहुत समय बाद दोस्तों से मिलना है। पढ़ाई पर ध्यान दे रहा हूं। मुझे पढ़ाई करना भी अच्छा लगता है। विंटर वेकेशन के बाद स्कूल आई अरिबा इम्तियाज ने कहा कि इतने समय के बाद स्कूल आ रहे है तो मुझे काफी अच्छा लग रहा है। दोस्तों, अध्यापकों से मिलने के लिए उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि ये जो नया सेशन स्टार्ट हो रहा है, मैं आशा करती हूं कि अच्छा जाएगा।
सर्दी की छुट्टियों के बाद स्कूल जा रहे मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है, अलग ही फीलिंग है। काफी लंबे ब्रेक के बाद दोस्तों से मिलना है तो अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल और मेहनत करूंगा। पिछले साल जो गलती हुई थी इस बार उसको दुरुस्त करूंगा। अच्छे नंबर लेकर आऊंगा।
सर्दियों की छुट्टी के बाद बारामूला शहर में स्कूल फिर से खुल गए हैं। स्कूल जा रहा छात्रा आयरा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि आज हमारा स्कूल खुला है। जिससे हम काफी खुश हैं। सर्दियों की छुट्टी पर हमने काफी मजा किया। छात्रा इब्राहा ने कहा कि आज हम स्कूल जा रहे हैं। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। हमने विंटर वेकेशन में बहुत ज्यादा मजा किया। छुट्टी के दौरान हम पहाड़ों पर गए थे। अपने दोस्तों से मिलेंगे। छात्रा अदिना ने कहा कि आज हम स्कूल जा रहे हैं, इसकी मुझे बहुत खुशी हो रही है।