जम्मू-कश्मीर में युवाओं को भड़काने वाले वीडियो डालना पड़ा महंगा! बडगाम पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया

जम्मू-कश्मीर: बडगाम पुलिस ने भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने वाले युवक पर केस दर्ज किया


बडगाम, 8 मार्च। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ और अपुष्ट वीडियो साझा करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, यह कंटेंट युवाओं और आम लोगों को उकसाने वाली बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, चडूरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कूठीपोरा चडूरा निवासी सुहैल अहमद भट, पिता नजीर अहमद भट, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'मास्टर इलेक्ट्रीशियन' से हाल ही में मध्य पूर्व की स्थिति को लेकर हुए एक विरोध प्रदर्शन से जुड़े वीडियो अपलोड कर रहा था।

पुलिस का कहना है कि ये वीडियो कथित तौर पर युवाओं और आम जनता को भड़काने के उद्देश्य से प्रसारित किए गए थे, जिससे सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका थी। ऐसे वीडियो के प्रसार से क्षेत्र में अनावश्यक दहशत फैल सकती है और सामाजिक तथा सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में चडूरा थाने में एफआईआर संख्या 23/2026 संबंधित धाराओं के तहत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो किस उद्देश्य से और किन परिस्थितियों में सोशल मीडिया पर साझा किए गए थे।

बडगाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अपुष्ट या भड़काऊ सामग्री साझा करने से बचें। साथ ही, प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी सद्भाव बनाए रखने में मदद करें।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top