टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज


नई दिल्ली, 9 मार्च। टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को जीता। इसके साथ ही भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भी बन गया है। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने इस विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाए हैं।

साहिबजादा फरहान: टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के बल्ले से आए। फरहान ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 383 रन बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट में दो शतक भी लगाए।

टिम सीफर्ट: भले ही न्यूजीलैंड को फाइनल में भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, लेकिन टिम सीफर्ट का प्रदर्शन बल्ले से लाजवाब रहा। सीफर्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मुकाबलों में 166 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 326 रन बनाए। सीफर्ट ने इस विश्व कप में कुल 4 अर्धशतक लगाए और 89 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा।

संजू सैमसन: टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाने में बल्ले से अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे। उन्होंने महज 5 मैचों में 199 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 321 रन बनाए। संजू ने टूर्नामेंट में कुल 3 अर्धशतक लगाए। वह फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे।

ईशान किशन: ईशान किशन का भी प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार रहा। ईशान ने 9 मुकाबलों में 193 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में कुल 3 अर्धशतक लगाए, जिसमें एक फिफ्टी फाइनल मुकाबले में आई।

फिन एलन: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज रहे। एलन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 9 मुकाबलों में 200 के स्ट्राइक रेट से 298 रन बनाए।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top