टी20 वर्ल्ड कप: भारत की ऐतिहासिक जीत पर झूमा देश, बॉलीवुड सितारों ने कहा - मिट्टी के बेटे, छा गए!

ICC T20 World cup, Celeb on team india win


मुंबई, 8 मार्च। गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल साबित हुई, क्योंकि टीम ने दमदार प्रदर्शन के साथ विश्व कप ट्रॉफी घर ले आई है। इस शानदार जीत पर फिल्म जगत के तमाम सितारों ने टीम इंडिया को ढेरों बधाइयां दीं।

भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ताज भी हमारा, तख्त भी हमारा। हिंदी है वतन हम, सारा जहां हमारा... बधाई।"

अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “इंडिया चैंपियन हैं! जय हिंद!” वहीं, अभिनेत्री सोनल चौहान ने उत्साह भरे अंदाज में कहा, “वाह क्या अहसास है, जय हिंद! बधाई हो टीम इंडिया।”

लेखक-गीतकार मनोज मुंतशिर ने भावुक होकर पोस्ट किया, “मिट्टी के बेटे, फिर से जीते! बधाई भारत!”

अभिनेता अक्षय कुमार ने टीम की मेहनत की तारीफ करते हुए लिखा, “वर्ल्ड कप घर लाने पर बधाई हो, टीम इंडिया।”

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने टीम के बैक-टू-बैक विश्व कप जीतने के प्रदर्शन पर लिखा, “इस शानदार जीत के लिए इस शानदार टीम को दिल से बधाई! बैक टू बैक वर्ल्ड कप जीत।”

गायक सुखबीर ने फाल्गुनी पाठक के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए कहा, “इंडियन क्रिकेट टीम की जीत! कल मंडे है मगर जश्न चलता रहेगा।”

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने लिखा, "आज रात हमने "अहमदाबाद के जादू" को अपनी मेहनत और इच्छाशक्ति से वश में कर लिया! ये जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए तो बस जीत होती है! हमारे लड़कों ने एक ही रात में दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर 255/5 और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब लगातार दूसरी बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बने!"

अभिनेता महेश बाबू ने लिखा, "वो क्या था! टीम इंडिया ने कमाल कर दिया! पूरे जोश और जुनून के साथ खेलकर 1.4 अरब दिलों को जीत लिया। ये सिर्फ एक मैच नहीं, पूरे देश का गर्व था। सैमसन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, अभिषेक की तेज शुरुआत, ईशान की धांसू पारी, दुबे की धमाकेदार हिटिंग, बुमराह की घातक गेंदबाजी, अक्षर की स्मार्ट स्पिन और हर उस खिलाड़ी ने जो मैदान पर जान लगा दी, सबने मिलकर इसे इतिहास का सबसे यादगार पल बना दिया। बधाई हो टीम इंडिया! आपने फिर साबित कर दिया कि जब हम एक साथ खेलते हैं, तो कोई नहीं रोक सकता। इतिहास अपने पन्ने पलटता रहेगा और हर पन्ने पर लिखा होगा भारत विश्व चैंपियन! जय हिंद! जय भारत!"
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top