कांग्रेस पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की मीटिंग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई: डॉ. सैयद नसीर हुसैन

कांग्रेस पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की मीटिंग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई: डॉ. सैयद नसीर हुसैन


नई दिल्ली, 8 मार्च। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्लियामेंट्री स्ट्रेटेजी कमेटी की मीटिंग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि हमने इस बैठक में तय किया है कि बजट सत्र के दूसरे चरण में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को उठाया जाएगा, वेस्ट एशिया में जारी संकट का हमारे देश पर क्या असर होगा, इस पर भी चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि वे इंडो-यूएस ट्रेड डील से देश के किसानों को होने वाले नुकसान के मुद्दे को भी सदन में उठाएंगे और चर्चा की मांग करेंगे। हम सदन में राजकोषीय संकट और फिस्कल सेंट्रलाइजेशन पर भी चर्चा की मांग उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि हम मांग करेंगे कि लद्दाख के मुद्दे पर मोदी सरकार अपना रुख स्पष्ट करे और सदन में जम्मू-कश्मीर के स्टेटहुड के मामले पर भी चर्चा चाहते हैं। ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को अनुमति देने के मामले में भी हम चर्चा चाहते हैं, क्योंकि इससे भविष्य में एक बड़ा पर्यावरणीय संकट पैदा होगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम सदन में अर्बन गवर्नेंस के ध्वस्त होने, बेरोजगारी, और रुपए के लगातार गिरने से जुड़े संकट पर भी चर्चा की मांग करेंगे। हम चाहते हैं इन सभी मुद्दों के साथ विदेश नीति और देश के अहम पहलुओं पर सदन में चर्चा हो। हमने जो अविश्वास प्रस्ताव मूव किया था, उसपर सभी विपक्षी दल स्पीकर के खिलाफ वोटिंग करेंगे।

उन्होंने कहा कि कल (सोमवार) सुबह 10 बजे कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चेंबर में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक है, जहां इन मुद्दों पर सभी के साथ चर्चा होगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
14,733
Messages
14,770
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top