टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का धमाका! पावरप्ले में अजेय 92 रन, बिना विकेट गंवाए वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

टी20 वर्ल्ड कप: पावरप्ले में कूटे 92 रन, टीम इंडिया ने फाइनल मैच में रचा इतिहास


अहमदाबाद, 8 मार्च। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले के प्लेऑफ में बगैर कोई विकेट गंवाए 92 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

भारत से पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप मैच के शुरुआती 6 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 92 रन बनाए थे। इस लिस्ट में नीदरलैंड की टीम दूसरे पायदान पर है, जिसने साल 2014 में आयरलैंड के विरुद्ध पावरप्ले के दौरान 91/1 का स्कोर बनाया था।

इंग्लैंड की टीम साल 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी के शुरुआती 6 ओवरों में 3 विकेट खोकर 89 रन बना चुकी है। वहीं, भारत ने इसी विश्व कप में नामीबिया के विरुद्ध 6 ओवरों के खेल में 1 विकेट खोकर 86 रन बनाए थे।

भारतीय टीम ने शुरुआती 11 ओवरों में 1 विकेट खोकर 137 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन के साथ पहले विकेट के लिए 7.1 ओवरों में 98 रन की साझेदारी की।

अभिषेक 21 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए मजबूत साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया है। फिलहाल संजू सैमसन 33 गेंदों में 50 रन, जबकि ईशान किशन 27 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top