रेणु देवी: राष्ट्रपति के अपमान पर भड़की बंगाल की जनता, ममता बनर्जी को विदाई देने का लिया अंतिम संकल्प

बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को विदाई देने का लिया संकल्प : रेणु देवी


पटना, 8 मार्च। बिहार की पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अपमान किया है, उसे देश और बंगाल की जनता भूल नहीं सकती है। जनता ने बंगाल से ममता बनर्जी को विदा करने का संकल्प ले लिया है।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि ममता बनर्जी अब अपना होश खो चुकी हैं। वह एक दिन भी बंगाल में रहने के लायक नहीं हैं। वहां की पूरी जनता इस बार उन्हें विदाई देने की तैयारी कर चुकी है। इसीलिए वह किसी की भी बेइज्जती कर सकती हैं। एक महिला जो दूसरी महिला का सम्मान नहीं कर सकती, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मैं कहती हूं कि 2026 में सभी महिलाएं मिलकर उन्हें विदाई देंगी।

वहीं, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में पश्चिम बंगाल सरकार ने न तो प्रोटोकॉल का पालन किया और न ही संथाल समाज के नागरिकों को उनके लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने दिया गया। यह स्पष्ट है कि ममता के नेतृ्त्व वाली सरकार हमारे संवैधानिक संस्थानों, आदिवासी समाज और राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद की गरिमा के प्रति कितनी असंवेदनशील है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा संथाली सांस्कृतिक और आदिवासी धरोहर का यह अपमान न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि इतिहास में इसे भुलाया नहीं जा सकेगा। इस अत्यंत शर्मनाक कृत्य के लिए तृणमूल सरकार को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि देश की समस्त नारीशक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं। नारी केवल सृजन की शक्ति ही नहीं बल्कि ज्ञान, करुणा, साहस और नेतृत्व का अद्भुत संगम है। उनका आत्मविश्वास, अथक परिश्रम और संकल्प ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। आज का हमारा नारीशक्ति के सामर्थ्य से ही आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने पर पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने निशांत कुमार को शुभकामनाएं दीं।
 

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top