नीतीश पुत्र निशांत ने थामा JDU का दामन, महावीर मंदिर-मजार में टेका माथा, मांगा जनता का आशीर्वाद

बिहार: जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद महावीर मंदिर पहुंचे निशांत, मजार जाकर भी मांगी दुआ


पटना, 8 मार्च। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत ने रविवार को जदयू की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे सीधे महावीर मंदिर पहुंचे और दर्शन किए तथा आशीर्वाद लिया।

जदयू कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में निशांत ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद वे पटना स्टेशन के समीप स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद लिया। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जदयू पार्टी में सब परिवार की तरह हैं। पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे निभाने की कोशिश करूंगा। पार्टी आगे भी लोगों की सेवा करती रहे, यही कोशिश होगी। जनता का प्रेम और आशीर्वाद पार्टी को मिलता रहे।

निशांत इस क्रम में हाई कोर्ट के समीप स्थित मजार भी गए और दुआ मांगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं अल्लाह का आशीर्वाद लेने आया हूं। अल्लाह, वाहेगुरु और भगवान सब एक ही हैं। मेरे पिताजी भी सभी धर्मों को साथ लेकर चलते रहे हैं; मेरी भी कोशिश रहेगी कि सभी धर्मों को साथ लेकर चलूं। उन्होंने कहा कि मैं जल्द प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करूंगा और यह समझने की कोशिश करूंगा कि पार्टी और संगठन को और कैसे मजबूत किया जा सकता है।

इससे पहले, पटना के जदयू कार्यालय में आयोजित एक समारोह में निशांत ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, बिजेंद्र यादव, रामनाथ ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

बता दें कि निशांत के राजनीति में आने के कयास काफी लंबे समय से चल रहे थे। जदयू के बड़े नेता से लेकर आम कार्यकर्ता तक निशांत के राजनीति में आने की मांग करते रहे थे। उनके राजनीति में आने को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस दौरान कार्यकर्ता निशांत और नीतीश कुमार के समर्थन में जमकर नारे लगाते रहे।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,719
Messages
14,756
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top