पीएलए से शी चिनफिंग की दो टूक: राजनीतिक निष्ठा सर्वोपरि, सीपीसी के पूर्ण नेतृत्व में होगा सेना का आधुनिकीकरण

शी चिनफिंग ने सेना की राजनीतिक निष्ठा और आधुनिकीकरण पर दिया जोर


बीजिंग, 8 मार्च। 7 मार्च की दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे पूर्णाधिवेशन में जन मुक्ति सेना (पीएलए) और सशस्त्र पुलिस बल के प्रतिनिधि मंडल की बैठक में भाग लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति शी ने बल दिया कि 15वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि के दौरान सेना के शताब्दी लक्ष्य को समय पर पूरा करने और राष्ट्रीय रक्षा एवं सशस्त्र बलों के उच्च गुणवत्ता वाले आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक निष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना पर सीपीसी (चीनी कम्युनिस्ट पार्टी) का पूर्ण नेतृत्व सुदृढ़ होना चाहिए। साथ ही, हमें सेना की राजनीतिक निष्ठा को ठोस बनाकर सामूहिक एकजुटता के माध्यम से राष्ट्रीय रक्षा और सेना के दीर्घकालिक, स्थिर विकास को सुनिश्चित करना होगा।

बैठक में प्रतिनिधियों के विचार ध्यानपूर्वक सुनने के बाद शी चिनफिंग ने एक महत्वपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने कहा कि 18वीं सीपीसी कांग्रेस के बाद से केंद्रीय समिति के नेतृत्व में जन मुक्ति सेना ने अभूतपूर्व दृढ़ संकल्प और शक्ति के साथ राजनीतिक सुदृढ़ीकरण को गहराया है, जिससे बड़ी प्रगति हासिल हुई है।

शी ने स्पष्ट किया कि सेना के पास हथियार होते हैं, इसलिए उसमें पार्टी के प्रति अनिष्ठ व्यक्तियों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। साथ ही भ्रष्ट व्यक्तियों के लिए सेना में कोई छिपने की जगह नहीं होनी चाहिए। भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान अटल रूप से जारी रहना चाहिए।

राष्ट्रपति शी ने आगे कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना में निर्धारित राष्ट्रीय रक्षा और सेना के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पार्टी संगठनों की विभिन्न स्तरों पर भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सेना के भीतर पार्टी नेतृत्व और निर्माण को सर्वांगीण रूप से सुदृढ़ किया जाना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top