पिता नीतीश के पदचिह्नों पर चलेंगे निशांत! JDU को उम्मीद, हर कसौटी पर खरा उतरेंगे

निशांत कुमार को मिली हर जिम्मेदारी पर वे पूरी ईमानदारी से खरे उतरेंगे: जदयू


पटना, 8 मार्च। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आखिरकार रविवार को सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर लिया। पटना स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में निशांत कुमार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी में विधिवत रूप से शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने पिता और प्रदेश के सीएम नीतीश से मुलाकात की। मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। निशांत के पार्टी में शामिल होने के बाद जदयू के विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उस पर वे खरे उतरेंगे।

जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं और उन्हें बधाई देती हूं। निशांत कुमार के पार्टी में आने से यहां काफी उत्साह है। निशांत कुमार से काफी उम्मीदें हैं। वे नीतीश कुमार के कदमों और संस्कारों पर चलते हुए बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

जदयू के वरिष्ठ नेता लेसी सिंह ने निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में शामिल होने पर कहा कि उन्होंने दायित्व संभाला है, युवाओं के आइडल हैं, पढ़े-लिखे हैं, इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। बहुत ही सरल स्वभाव के हैं। पार्टी ज्वाइन करने के बाद काम भी शुरू करेंगे। उनके आने से युवाओं में जोश भर गया है। मुझे लगता है कि पार्टी और मजबूत होगी।

उन्होंने राजद नेताओं के नीतीश कुमार पर दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग आज आंसू बहा रहे हैं। उनकी मानसिकता तब कहां थी, जब वे लगातार नीतीश कुमार के बारे में गलत बयानबाजी कर रहे थे। हमारी पार्टी और नीतीश कुमार को उन लोगों की सहानुभूति की जरूरत नहीं है। बिहार के लिए नीतीश कुमार ने काम किया है और उनके मार्गदर्शन में आगे भी काम करेंगे। निशांत कुमार को जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वे संभालेंगे।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हम निशांत कुमार को आगे बढ़ने और लीडरशिप निभाने के लिए शुभकामनाएं देते हैं। पार्टी के छोटे से बड़े नेता का उन्हें समर्थन है। युवाओं का जोश दिखाई दे रहा है, उनकी जिम्मेदारी के बारे में बहुत गंभीरता से सोचना होगा।

जदयू विधायक कोमल सिंह ने कहा कि हम लोग काफी समय से चाहते थे कि निशांत कुमार एक्टिव राजनीति में आएं। आज बहुत खुशी का पल है कि हम जैसे कार्यकर्ताओं की मांग पर निशांत कुमार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी के कार्यकर्ता के साथ बिहार का हर युवा आज खुश है।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,719
Messages
14,756
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top