लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 'प्रगति-आत्मसम्मान': बेटियों के सशक्तिकरण-समानता का बजेगा बिगुल

लखनऊ में 8 मार्च को ‘प्रगति-आत्मसम्मान’, बेटियों के आत्मसम्मान का गूंजेगा स्वर


लखनऊ, 6 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रविवार को ‘प्रगति-आत्मसम्मान’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा विभाग की ओर से यूनिसेफ के सहयोग से 'प्रगति 2026: 'आत्मसम्मान से समानता तक एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' विषय पर दयाल गेटवे, विभूति खंड, गोमती नगर में किया जाएगा।

इस आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देना है।

बता दें कि इस आयोजन के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा, आत्मसम्मान और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह होंगे। इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा, समग्र शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा यूनिसेफ के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 900 प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें छात्राएं, शिक्षक, जिला समन्वयक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नुक्कड़ नाटक, योग प्रदर्शन और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जो बेटियों की प्रतिभा, आत्मसम्मान और नेतृत्व क्षमता को उजागर करेंगी।

एक अधिकारी ने बताया कि विभिन्न जिलों से चयनित 20 बालिकाओं एवं पूर्व छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाली बालिकाओं में भावना (मुरादाबाद), अनोखी (लखनऊ), पायल पाल (लखनऊ), शिखा गंगवार (बरेली), नेहा सागर (बरेली), वंशिका यादव (बरेली), सोनी, प्राची, प्रियंशी और तमन्ना (बुलन्दशहर), लाली एवं शेख राफिया (उन्नाव), छाया चौरेसिया (मऊ), गरिमा (आजमगढ़) तथा शगुन विश्वकर्मा (भदोही) शामिल हैं।

इन बालिकाओं ने खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व छात्राओं में मैसर जहां (बिजनौर), शिवानी (झांसी), निधि वर्मा (लखीमपुर), शाहीन (बाराबंकी) और रेखा सिंह (गाजियाबाद) को भी उनके सामाजिक योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा तैयार की गई कॉमिक बुक, बालिकाओं की प्रेरणादायक कहानियों और उनके अनुभव साझा करने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,627
Messages
13,664
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top