पीएम मोदी ने दिल्ली को दी 33,500 करोड़ की सौगात, मेट्रो विस्तार से जाम से मिलेगी मुक्ति, आसान होगा सफर

दिल्ली को 33,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, मेट्रो विस्तार से लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद


नई दिल्ली, 8 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्लीवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। राष्ट्रीय राजधानी में 33,500 करोड़ से अधिक की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन योजनाओं की शुरुआत बुराड़ी से की गई।

कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इलाके के लोगों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से दिल्ली की यातायात व्यवस्था और रोजमर्रा की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर खंड और मैजेंटा लाइन से जुड़ी परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया। मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से इलाके में रहने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

एक स्थानीय निवासी ने आईएएनएस से कहा, "प्रधानमंत्री ने बहुत काम किया है। यहां सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम की थी। अब मेट्रो बनने से लोगों का काफी समय बचेगा और सफर आसान हो जाएगा।"

एक अन्य निवासी ने कहा कि मेट्रो सेवा शुरू होने से खासकर छात्रों और कामकाजी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा, "यह मेट्रो छात्रों और नौकरी करने वाले लोगों के लिए बहुत सुविधाजनक होगी। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद करता हूं।"

एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि प्रधानमंत्री दिल्ली में दो मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन कर रहे हैं, जो पहले से चल रहे थे, लेकिन अब उन्हें करीब 12 किलोमीटर तक और बढ़ा दिया गया है। इससे दिल्ली की जनता को और ज्यादा राहत मिलेगी और यात्रा पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी।

लोगों का कहना है कि मेट्रो के विस्तार से ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "अब लोगों को जाम से राहत मिलेगी और वे अपने समय के अनुसार आसानी से आना-जाना कर सकेंगे।"

एक अन्य निवासी ने भी इसे दिल्ली के लिए बड़ी राहत बताया। उन्होंने कहा कि मेट्रो के विस्तार से लोगों का समय बचेगा और रोजाना यात्रा करने वालों के लिए सुविधा बढ़ेगी।

कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वह ऐसे नेता हैं जो देश के भविष्य को ध्यान में रखकर काम करते हैं। उनके मुताबिक इन परियोजनाओं के शुरू होने से दिल्ली के लाखों लोगों को सीधा फायदा मिल रहा है और शहर के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिल रही है।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,116
Messages
14,153
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top