मध्य प्रदेश में छात्रों को RSS से जोड़ेगी 'शतक' फिल्म, टैक्स फ्री कर सरकार ने दिखाया संघ का शताब्दी सफर

मध्य प्रदेश में छात्रों को आरएसएस से जोड़ने के लिए फिल्म 'शतक' का सहारा


भोपाल, 7 मार्च। मध्य प्रदेश में छात्रों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जोड़ने के लिए शतक फिल्म का सहारा लिया जा रहा है। छात्रों को संघ और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोग शतक फिल्म के शो करा रहे हैं। राज्य सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गठन 1925 से लेकर पूर्ण हुई एक शताब्दी की सेवा और समर्पण भरी यात्रा पर केंद्रित फिल्म "शतक " है। इस फिल्म में वीर सावरकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व पर्दे पर जीवंत किए गए हैं। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन ने आवाज दी है। फिल्म निर्माता वीर कपूर हैं।

शतक फिल्म संघ के 100 साल में किए गए काम का दस्तावेज है। इसमें संघ के एक शताब्दी के कामों का विवरण है। इस फिल्म को राज्य सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है और संघ तथा भाजपा से जुड़े लोग इस फिल्म का प्रदर्शन करा रहे हैं। सिनेमा हॉल को आरक्षित करने के बाद छात्रों को यह फिल्म दिखाई जा रही है।

सतना जिले में मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान नाम के संगठन ने 300 छात्र-छात्राओं के लिए एक सिनेमा घर में फिल्म के शो का आयोजन किया। इस फिल्म को देखने के बाद बच्चे रोमांचित थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई और उसके बाद के कालखंड में संघ द्वारा किए गए त्याग, समर्पण और सेवा को करीब से जाना।

संस्थान की संस्थापिका डॉ स्वप्ना वर्मा का कहना है कि बच्चे हमारे देश के कर्णधार हैं और उन्हें देश हित में काम करने वालों के बारे में जानने का हक है। यह फिल्म जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली है। इस फिल्म को हर किसी को देखना चाहिए। इस फिल्म के जरिए राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा के लिए समर्पण के भाव को जगाना आसान है। साथ ही 100 सालों में संघ ने क्या किया यह भी यह फिल्म बता रही है। शतक फिल्म की विशेषता यह भी है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उन्नत ग्राफिक्स का उपयोग कर किया गया है।

पिछले दिनों राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस फिल्म को पार्टी के अनेक नेताओं के साथ देखा था, वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी इस फिल्म का संघ और भाजपा की विचारधारा से जुड़े लोग फिल्म देखने की व्यवस्था कर रहे हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,002
Messages
14,039
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top