नीतीश कुमार के फैसले पर वशिष्ठ नारायण सिंह का खुलासा: यह मजबूरी नहीं, उन्होंने सम्मान से लिया निर्णय

नीतीश कुमार के सामने कोई मजबूरी नहीं है, उन्होंने सम्मानजनक तरीके से यह फैसला लिया: वशिष्ठ नारायण सिंह


पटना, 7 मार्च। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और निशांत कुमार के राजनीति में आने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में जदयू नेता वशिष्ठ नारायण ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि कभी-कभी नेता के सामने कुछ सवाल खड़े होते हैं, उसके बाद उसका निर्णय सर्वोपरी होता है, तो निश्चित रूप बिहार के कार्यकर्ता नीतीश कुमार को मिस करेंगे, क्योंकि उनका फैसला है, और पार्टी को उनकी सेवा भी मिलती रहेगी इसलिए न चाहते हुए भी पार्टी के कार्यकर्ता उनके समर्थन में हमेशा खड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सामने कोई मजबूरी नहीं है, उन्होंने सम्मानजनक तरीके से यह फैसला लिया है।

निशांत के पार्टी में शामिल होने और सरकार में आने के सवाल पर, उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि निशांत युवा हैं और उनके अंदर अनेक संभावनाएं हैं। अगर वो आते हैं और पद संभालते हैं, तो लोगों को प्रेरणा देने का काम करेंगे, और इससे नौजवानों को एक उत्साह और प्रेरणा मिलेगी।

इससे पहले नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बिहार के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।

उन्होंने कहा कि मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,929
Messages
13,966
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top