जमशेदपुर: CGPC कार्यालय के पास ठेका कर्मियों की खड़ी पांच बाइक रहस्यमयी आग से जलकर खाक, कारण अज्ञात

झारखंड: जमशेदपुर में लगी आग, पांच बाइक जलकर राख


जमशेदपुर, 7 मार्च। झारखंड के जमशेदपुर से आगजनी की घटना सामने आई है, जहां साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत सीजीपीसी कार्यालय के समीप शनिवार को अचानक पांच बाइक जलकर स्वाहा हो गईं।

बाइक में आग कैसे लगी? फिलहाल इसके पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को लेकर लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि सीजीपीसी कार्यालय के समीप झाड़ियों में किसी ने सिगरेट पीकर फेंक दिया होगा और इसी कारण झाड़ियों में आग लग गई। उसी आग की चपेट में आकर पांच बाइक जल गईं।

बताया जाता है कि सभी बाइक सवार टाटा स्टील के ठेका कर्मी हैं और सीजीपीसी कार्यालय के समीप बाइक खड़ी कर कंपनी के अंदर ड्यूटी करने गए थे। इसी दौरान यह घटना घटी है। बाइक सवारों में शरत चंद्र महतो, सतीश कुमार, बी सुधाकर राव और राजेश कुमार के नाम शामिल हैं, जबकिं एक बाइक सवार का नाम पता नहीं चल सका है।

अचानक हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। उधर, सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच और लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। फिलहाल, आग लगने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

वहीं, महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहां इंदौर से अकोला जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। बस के पिछले हिस्से से धुआं उठना शुरू हो गया और देखते ही देखते आग फैल गई। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 56 पर नांदुरा के पास हुई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,873
Messages
13,910
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top