दिल्ली को मिलेगी बड़ी सौगात! पीएम मोदी 33,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में करेंगे 33,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास


नई दिल्ली, 7 मार्च। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में करीब 33,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।

⁠मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी कई स परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर शामिल हैं। पहला कॉरिडोर पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर के बीच का है। यह लाइन राजधानी के कई इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। दूसरा मजेंटा लाइन पर दीपाली चौक-मजलिस पार्क के बीच कॉरिडोर बना है।

पीएम मोदी रविवार को फेज 5ए के तहत नए कॉरिडोर का भी शिलान्यास करेंगे, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए सफर और आसान हो जाएगा। इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर, एरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक गोल्डन लाइन एक्सटेंशन और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक गोल्डन लाइन एक्सटेंशन शामिल हैं।

रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर 9.9 किलोमीटर लंबा होगा और अंडरग्राउंड बनेगा। इसमें नौ नए मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे।

इससे पहले, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो सेक्शन 12.3 किलोमीटर लंबा है और इसमें आठ एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर पहले से चल रही मजलिस पार्क-शिव विहार पिंक लाइन का हिस्सा है। उन्होंने जानकारी दी कि इस मेट्रो सेक्शन के जुड़ने से पिंक लाइन की कुल लंबाई बढ़कर लगभग 71.56 किलोमीटर हो जाएगी, जिससे दिल्ली देश की पहली पूरी तरह से चल रही रिंग मेट्रो का घर बन जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को भी तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, राष्ट्रसेवा और राष्ट्रनिर्माण के अखंड संकल्प को दिशा देने वाले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए अपनी दिल्ली पूरे उत्साह, गर्व और आत्मीयता के साथ तैयार है।"
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,802
Messages
13,839
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top