अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान पर कड़ा रुख: साफ कहा- आत्मसमर्पण ही विकल्प, अब कोई समझौता नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा रुख, बोले-ईरान के पास सिर्फ आत्मसमर्पण ही विकल्प


वाशिंगटन, 6 मार्च। अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कड़ा रुख द‍िखाते हुए स्‍पष्‍ट कर द‍िया है क‍ि ईरान के साथ अब आत्मसमर्पण के अलावा और कोई समझौता नहीं होगा।

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट क‍िया, ''ईरान के साथ आत्मसमर्पण के अलावा अब कोई समझौता नहीं होगा। उसके बाद एक महान और स्वीकार्य नेता के चयन के बाद हम और हमारे कई अद्भुत और बहुत बहादुर सहयोगी और साझेदार म‍िलकर ईरान को विनाश की कगार से वापस लाने के लिए ब‍िना थके काम करेंगे और इसे आर्थिक रूप से पहले से कहीं ज्‍यादा बड़ा, बेहतर और मजबूत बनाएंगे। ईरान का भविष्य शानदार होगा।”

इससे पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा क‍िया था क‍ि ईरान अब बातचीत करना चाहता है। वे फोन कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि समझौता कैसे किया जाए। मैंने उनसे कहा कि अब आप थोड़ा देर से आए हैं।

ट्रंप ने कहा कि भारी सैन्य नुकसान झेलने के बाद ईरान अब बातचीत का मन बना रहा है। संयुक्त सैन्य अभियान उम्मीद से ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है और ईरानी सेना को भारी नुकसान पहुंचा चुका है। अमेरिका और इजरायल की सेनाएं तेहरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं को निशाना बनाकर लगातार हमले कर रही हैं। अमेरिका और उसके सहयोगी देश तेजी से ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर कर रहे हैं। उनके मुताबिक, ईरान पहले ही बातचीत के लिए संपर्क करने लगा है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान ईरान की नौसेना को भी भारी नुकसान हुआ है। ट्रंप ने दावा किया कि तीन दिनों में ईरान के 24 जहाज नष्ट कर दिए गए। अमेरिकी सेना ने ईरान की वायु रक्षा प्रणाली और विमानन क्षमता का बड़ा हिस्सा खत्म कर दिया है। उनके एंटी-एयरक्राफ्ट हथियार खत्म हो चुके हैं। इसलिए उनके पास कोई एयरफोर्स नहीं है, उनके पास कोई एयर डिफेंस नहीं है। ईरान की करीब 60 प्रतिशत मिसाइल प्रणाली और 64 प्रतिशत लॉन्च इंफ्रास्ट्रक्चर पहले ही नष्ट किया जा चुका है।

ट्रंप ने कहा, “अमेरिकी सेना और हमारे इजरायली सहयोगी मिलकर दुश्मन की ताकत को तय समय से पहले ही पूरी तरह नष्ट कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के मिसाइल लॉन्च सिस्टम को इस्तेमाल के कुछ ही मिनटों में नष्ट कर दिया जाता है। ट्रंप के मुताबिक, “जैसे ही वे मिसाइल छोड़ते हैं, चार मिनट के भीतर ही उस लॉन्चर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया जाता है।”

उन्होंने कहा, “मैं एक बार फिर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड, मिलिट्री और पुलिस के सभी सदस्यों से हथियार डालने की अपील कर रहा हूं।”

ट्रंप ने कहा कि अगर देश के सिक्योरिटी सिस्टम के अंदर के लोग मौजूदा लीडरशिप से अलग हो जाते हैं तो वाशिंगटन ईरान के लिए एक अलग भविष्य के लिए तैयार है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,627
Messages
13,664
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top