सपना चौहान का 'लागे न उंघईया पिया' गाना मचाएगा धूम! कल्पना पटवारी की आवाज ने बढ़ाया फैंस का क्रेज

सपना चौहान का नया गाना ‘लागे न उंघईया पिया’ जल्द होगा रिलीज, फैंस में बढ़ा क्रेज


मुंबई, 6 मार्च। भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री और डांसर सपना चौहान एक के बाद एक कई दमदार गाने लेकर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी म्यूजिक वीडियो को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।

सपना ने नए म्यूजिक वीडियो 'लागे न उंघईया पिया' के पोस्टर को शेयर करते हुए फैंस को पोस्ट कैप्शन के माध्यम से जानकारी दी कि नया गाना जल्द आ रहा है। उन्होंने पोस्ट कैप्शन में लिखा, "पार म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आ रहा है एक धमाकेदार नया गाना 'लागे न उंघईया पिया'।"

सपना के इस धमाकेदार गाने में लोगों को प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी की दमदार आवाज सुनने को मिलेगी। असम की कल्पना पटवारी ने 32 से अधिक भाषाओं में 9,000 से अधिक गाने गाए हैं, जिनमें कजरी, चैता, और सोहर शामिल हैं।

सपना ने लोगों को बने रहने का कहते हुए यह जानकारी दी कि 'लागे न उंघईया पिया' गाना केवल पार म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा, जिसमें इस बार प्यार भी होगा और तड़का भी।

अभिनेत्री ने अपनी आगामी म्यूजिक वीडियो के साथ शुक्रवार को ही रिलीज हुए एक और म्यूजिक वीडियो 'ठेला पे केला बेच के' के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "गाना अब रिलीज हो गया है। कृपया पूरा वीडियो गाना 'यश कुमार ऑफिशियल' यूट्यूब चैनल पर देखें।"

अभिनेत्री के दोनों पोस्ट पर कुछ ही घंटे में लाखों व्यूज और कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस जहां सपना के एक गाने को आनंद ले रहे हैं, वहीं दूसरे गाने की रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'ठेला पे केला बेच के' गाने को यश कुमार और सविता यादव ने अपनी दमदार आवाज दी है।

अभिनेत्री सपना चौहान मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश के मंडी की रहने वाली हैं। उन्होंने 2022 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव सहित कई अन्य कलाकारों के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,655
Messages
13,692
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top