लाखों की जंग में अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर! UPSC CSE 2025 में 958 उम्मीदवार बनेंगे IAS-IPS अधिकारी

यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर


नई दिल्ली, 6 मार्च। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यूपीएससी सीएसई 2026 की परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।

आयोग ने यूपीएससी सीएसई 2025 परीक्षा के फाइनल परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए हैं, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं। इस वर्ष अनुज अग्निहोत्री ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। उन्होंने परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है।

परीक्षा में चयनित कुल 958 उम्मीदवारों की नियुक्ति देश की प्रतिष्ठित सेवाओं जैसे- भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में की जाएगी।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए कुल 979 पदों पर भर्ती घोषित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत यूपीएससी सिविल सर्विस की प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई, 2025 को आयोजित की गई। वहीं, मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक आयोजित हुई और इंटर्व्यू की प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 को पूरी हुई।

आयोग ने फाइनल रिजल्ट के साथ यूपीएससी सीएसई 2025 टॉपर लिस्ट, कट ऑफ मार्क्स 2025, और मेरिट लिस्ट पीडीएफ भी जारी कर दी है, जिनमें देश के टॉप 10 चयनित उम्मीदवारों में अनुज अग्निहोत्री, राजेश्वरी सुवे एम, अकांश ढुल, राघव झुनझुनवाला, ईशान भटनागर, जिनिया अरोड़ा, ए आर राजा मोहिद्दीन, पक्षल, आस्था जैन और उज्ज्वल प्रियांक का नाम शामिल हैं।

यूपीएससी सीएसई 2025 परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फाइनल रिजल्ट पीडीएफ आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। रिजल्ट को चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए परिणाम का पीडीएफ निकाल लें।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,616
Messages
13,653
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top