अजित पवार के संदिग्ध प्लेन क्रैश पर रोहित पवार ने शिंदे से मिलकर सौंपे दस्तावेज, उठाई पीड़ित परिवारों की आवाज

अजित पवार के प्लेन क्रैश मामले पर रोहित पवार ने एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, जांच और पीड़ित परिवारों की मांगों पर चर्चा


मुंबई, 6 मार्च। दिवंगत नेता अजित पवार के भतीजे और विधायक रोहित पवार ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को प्लेन क्रैश के बारे में इकट्ठा जानकारी उन्हें सौंपी। इसके साथ ही, रोहित पवार ने दुर्घटना में मारे गए अजित पवार के सुरक्षाकर्मियों के परिवारों की मांग पर भी उपमुख्यमंत्री के साथ चर्चा की।

एनसीपी-एसपी विधायक रोहित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "अजित पवार के संदिग्ध प्लेन क्रैश के बारे में उन्होंने मुंबई में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उन्हें एक्सीडेंट के बारे में इकट्ठा किए गए पूरे दस्तावेज दिए। उन्हें हादसे की जांच में किए जा रहे फॉलो-अप कामों के बारे में बताया और इस दुर्घटना में अजित पवार के साथ मारे गए जाधव, माली और पाठक के परिवारों की मांगों पर भी चर्चा की।"

रोहित पवार ने आगे लिखा, "उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि उनकी पार्टी के सांसद अजित पवार को इंसाफ दिलाने के लिए संसद में यह मुद्दा उठाएं।" एनसीपी नेता ने यह भी कहा कि मुझे भरोसा है कि वे इस दुर्घटना की निष्पक्ष और पूरी जांच करके अजित पवार को इंसाफ दिलाने में जरूर मदद करेंगे।

उन्होंने शुक्रवार को अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से भी मुलाकात की। रोहित ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "उन्होंने अजित पवार के प्लेन क्रैश के बारे में मुंबई में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से मुलाकात की और उन्हें दुर्घटना के बारे में इकट्ठा की गई पूरी जानकारी और चल रही आगे की जांच के बारे में बताया। उन्होंने उनके साथ जाधव, माली और पाठक के परिवारों की मांगों पर भी चर्चा की, जिनकी दुर्घटना में अजित पवार के साथ मौत हो गई थी।"

बता दें कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में विमान दुर्घटना में निधन हो गया। वे निजी विमान से बारामती पहुंच रहे थे, जहां जनसभा को संबोधित करना था। लैंडिंग के समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पायलट और सह-पायलट समेत चार अन्य लोगों की भी मृत्यु हो गई। हालांकि, अजित पवार के निधन के बाद से विमान दुर्घटना को लेकर लगातार सवाल उठे हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,590
Messages
13,627
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top