महाराष्ट्र के 11 हजार अग्निवीरों को बड़ी खुशखबरी: सेवा के बाद भी मिलेगा रोजगार, मंत्री शंभूराज देसाई का बड़ा वादा

महाराष्ट्र से 11 हजार अग्निवीर चयनित, 4 साल बाद रिटायर होने वाले 75 फीसदी युवाओं को मिलेगा रोजगारः मंत्री शंभूराज देसाई


मुंबई, 6 मार्च। महाराष्ट्र सरकार ने अग्निवीर स्कीम में चयनित होने के बाद रोजगार की चिंता कर रहे युवाओं के लिए बड़ा कदम उठाया है। मंत्री शंभुराजे देसाई ने चार साल की सेवा के बाद भी नौकरी देने का भरोसा दिया है। इसके लिए एक अध्य्यन समूह का गठन भी किया है।

मंत्री शंभूराज देसाई ने विधान परिषद में कहा, महाराष्ट्र से 11 हजार युवा केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना में चयनित किए गए हैं। इन युवाओं में से 25 प्रतिशत (लगभग 2,750) को चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में समाहित किया जाएगा। शेष 75 प्रतिशत युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने एक अध्ययन समूह गठित किया है, जिसकी रिपोर्ट अगले महीने आएगी, उसके बाद इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

देसाई ने बताया कि सेवानिवृत्त होने वाले युवाओं के लिए वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों का अध्ययन समूह गठित किया गया है। इस समूह की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद राज्य के विभिन्न विभागों में वर्दीधारी बलों जैसे होमगार्ड, वन विभाग सुरक्षा दल आदि में उन्हें समाहित किया जा सकता है या नहीं, इसकी जांच संबंधित विभागों के मंत्रियों के साथ की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री की मंजूरी से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देसाई ने स्पष्ट किया कि अग्निवीर योजना के तहत चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद अधिकांश युवाओं को पुनः रोजगार मिले, इसके लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। विधान परिषद में इस विषय पर चर्चा होने से युवाओं के भविष्य को लेकर राज्य सरकार की गंभीरता सामने आई है।

अग्निवीर के तहत सेना में भर्ती हो रहे युवाओं को रिटायरमेंट के बाद रोजगार की चिंता रहती है। विपक्ष भी लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरती रहती है। इसी चिंता और विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए महाराष्ट्र सरकार की ओर से अग्निवीर में भर्ती हो रहे युवाओं को रोजगार के लिए भटकना न पड़े, इसलिए अभी से काम शुरू कर दिया है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,434
Messages
13,471
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top