दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: उत्तम नगर से वांछित गांजा सप्लायर 'काना' दबोचा गया

दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर से वांछित ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार


नई दिल्ली, 6 मार्च। दिल्ली-एनसीआर में नारकोटिक्स ट्रैफिकिंग के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की डब्ल्यूआर-II यूनिट ने कृष्ण राठौर काना को गिरफ्तार किया है। राठौर कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए गांजा सप्लाई करता था।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कृष्ण राठौर को कोर्ट ने वांछित घोषित किया था। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस) दक्षिण-पश्चिम जिला द्वारका की कोर्ट ने 20 फरवरी 2026 के आदेश से उसे फरार घोषित किया था। आरोपी को बरामद गांजे की सप्लाई करने के मामले में चिह्नित किया गया था।

5 मार्च को डब्ल्यूआर-II यूनिट के एसआई कुलदीप सिंह ने सूचना के आधार पर उत्तम नगर में घेराबंदी कर आरोपी कृष्ण राठौर को ओम विहार फेज-1, उत्तम नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर गौतम मलिक के नेतृत्व में एसआई कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल पवन हुड्डा, भवर, कांस्टेबल मुकेश और टिंकू आरोपी की तलाश कर रहे थे। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, जिससे इसको पकड़ने में परेशानी हो रही थी।

पूछताछ में कृष्ण राठौर ने स्वीकार किया कि वह दिल्ली/एनसीआर में गांजा खरीदने और सप्लाई करने वाले एक संगठित गैंग का हिस्सा था। वह कन्नौज का मूल निवासी है और लंबे समय से उसका परिवार उत्तम नगर में रह रहा है। उसने यूपी के सरकारी स्कूल से 10वीं तक पढ़ाई की और बाद में असामाजिक तत्वों के संपर्क में आकर आपराधिक नेटवर्क से जुड़ गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए कृष्ण राठौर ने गांजा सप्लाई का काम शुरू कर दिया था। अब इसके गिरोह की तलाश की जा रही है जिससे पूरे गैंग को पकड़ा जा सके। इसके लिए टीम का गठन किया गया है, जो इनकी तलाश कर रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी से दिल्ली में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस ने राज्य में ड्रग सप्लाई की गतिविधियों पर रोक लगाई है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,412
Messages
13,449
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top